राजनेताओं के बच्चों पर मानसिक दबाव:ये इमोशनल बॉन्डिंग नहीं बना पाते, मानसिक विकार से जूझते हैं, दूसरों से ज्यादा आलोचना झेलते हैं

Updated on 13-09-2022 06:29 PM

दुनियाभर में राजनेताओं के बच्चे एक तरह के दबाव से गुजरते हैं। राजनीतिज्ञों के परिवार से होने की वजह से उनकी हर हरकत जगजाहिर हो जाती है। सोशल मीडिया के इस दौर में वे छोटी से छोटी बात पर ट्रोल हो जाते हैं। ऐसे में वे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बॉन्डिंग नहीं बना पाते। इस समस्या के बारे में राजनेता जानते हुए भी न बात करते हैं और न इलाज कराते हैं। लेकिन, इस चिंता में वे अपने बच्चों को दुनिया की नजर से बचाने की कोशिश करते हैं।

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लिसेस्टर के राजनेताओं के निजी जीवन पर किए शोध में यह बात सामने आई है। इस अध्ययन से पता चला कि नेताओं के बच्चे स्कूल में दूसरे बच्चों की तुलना में ज्यादा आलोचना का शिकार हो सकते हैं। खासकर अगर उनके राजनेता मां या पिता किसी वजह से सुर्खियों में हों या घोटाले में उलझे हों।

बच्चों की गलतियों की आलोचना ज्यादा होती है
किशोरावस्था में उन पर अपने साथियों से ज्यादा विरासत में मिली प्रसिद्धि का दबाव होता है। वे वही चीज स्वतंत्रता से नहीं कर सकते, जो दूसरों के लिए आम है। उनकी गलतियों पर उनकी आलोचना भी अपने साथियों से कहीं ज्यादा होती है। इस वजह से राजनेताओं के बच्चों में मानसिक विकार होना शुरू हो जाता है।

शोधकर्ता प्रोफेसर एलिजाबेथ हुरेन के अनुसार, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने तो अपने बच्चों काे लोगों की नजरों से दूर रखने के लिए अपनी दो बेटियों, 16 साल की फ्रांसिस और 13 साल की

लिबर्टी को 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने फोटो खिंचवाने से मना कर दिया है। बच्चों के सुर्खियों में आने से उनमें मानसिक परेशानी शुरू हो सकती है।

बच्चों को निजी समय नहीं मिल पाता
राजनेताओं के बच्चों को लोगों की नजरों से दूर अपना निजी समय चाहिए होता है, लेकिन बहुत कम को ऐसा मौका मिल पाता है। एक यह भी वजह है कि दुनिया के तमाम देशों के राजनेता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए दूसरे देशों में भेज देते हैं। राजनेताओं के संस्मरण, मीडिया कवरेज या इंटरव्यू में उनके किशोरवय बच्चों का जिक्र आने से कई बार बच्चों के मन पर गहरा नकारात्मक असर पड़ता है।

हुरेन अपनी रिपोर्ट में कहती हैं, ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की बेटी कैरल को हमेशा यह लगता था कि वह अपनी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं कर सकेगी और हमेशा मार्गरेट की बेटी के तौर पर ही जानी जाएगी।

ट्रस व कैबिनेट मंत्रियों के 47 बच्चों को चाहिए देखभाल
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ट्रस और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के कुल 47 बच्चे हैं। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि वे अपनी पब्लिक लाइफ का असर बच्चों पर न पड़ने दें। उन्हें लोगों की नजरों में आने से बचाएं, जिससे वे मीडिया-सोशल मीडिया में टारगेट होने से बच सकें। खासतौर पर किसी विवादित मुद्दों पर नीति बनाने के दौरान। शोधकर्ता हुरेन कहती हैं, राजनेताओं के बच्चे खास तरह से व्यवहार करने लगते हैं, जैसे फोटो खिंचवाते वक्त न मुस्कुराना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.