मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ तूर्यनाद संस्था के सदस्यों ने किया पौध-रोपण

Updated on 10-04-2023 05:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मैनिट भोपाल के छात्रों की संस्था "तूर्यनाद" के सदस्यों के साथ नीम, पीपल, अमरूद, जामुन और करंज के पौधे लगाए। राजभाषा हिंदी और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार द्वारा देशवासियों में राष्ट्र-गौरव एवं आत्म-गौरव की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था के श्री आशुतोष सिंह ठाकुर, डॉ. सविता दीक्षित, श्री विकास जोगपाल सहित लगभग 80 सदस्य पौध-रोपण में शामिल हुए। संस्था द्वारा महाविद्यालयीन युवाओं के लिए प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक और वैचारिक प्रतियोगिताएँ, कार्यशालाएँ तथा व्याख्यान किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल में 8-9 अप्रैल को तूर्यनाद का पूर्व छात्र सम्मेलन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सुश्री दीक्षा भास्कर और श्री अजय वर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। समाज सेवी श्री रविन्द्र भास्कर सहित श्री विकास भास्कर, श्री विवेक भास्कर और श्रीमती गीता भास्कर ने भी पौधे लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.