राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य का हुआ जशपुर आगमन

Updated on 05-10-2025 07:34 PM

जशपुरनगर।  जिला जशपुर में विगत दिवस राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य  प्रकाश मोदी का आगमन हुआ। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सहभागिता का मूल्यांकन करना तथा जन समस्याओं को समझते हुए उनके निराकरण के लिए पहल करना था।

जशपुर आगमन के उपरांत श्री मोदी ने  कलेक्टर  रोहित व्यास से सौजन्य मुलाकात की तथा जिला पंचायत के सभाकक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय जैसे जैन, ईसाई, सिख, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले की सामाजिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की स्थिति जैसे विभिन्न मुद्दों तथा शासन की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

बैठक के दौरान श्री मोदी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की प्रगति किसी भी जिले की समग्र प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने  सभी योजनाओं का लाभ निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए आयोग हर संभव प्रयास करेगा कि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

श्री मोदी द्वारा सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया की आयोग स्तर पर इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी तथा जिले स्तर की समस्याओं के संबंध में उपस्थित समाज के लोगों को अपर कलेक्टर के द्वारा समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए आश्वस्त किया गया । इस बैठक में अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू, सहायक आयुक्त  संजय सिंह, सहायक संचालक, जैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  गजेंद्र पटानी सहित सभी समाजों के सभी प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.