मप्र राज्य कर्मचारी संघ की विदिशा में बैठक:जिले के सभी तहसील-ब्लॉक में 1 दिसंबर से कर्मचारी संपर्क अभियान

Updated on 25-11-2024 12:17 PM

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 1 दिसंबर से राज्य कर्मचारी संघ का श्रमिक/कर्मचारी संपर्क अभियान और निधि संग्रह अभियान शुरू हो रहा है। इसी सिलसिले में संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं विदिशा जिले के प्रभारी डॉ. अनिल भार्गव ने नगर पालिका सभागार विदिशा में संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। सिंह ने जिले के पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र का प्रभारी बनाकर टोलियां बनाने और सभी कार्यालयों में श्रमिकों-कर्मचारियों से संपर्क करने के निर्देश दिए।

भारतीय मजदूर संघ एवं मप्र राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 से 15 दिसंबर तक श्रमिक/कर्मचारी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं 1 से 15 जनवरी 2025 तक निधि संग्रह अभियान चलेगा। सिंह ने जिले के पदाधिकारियों से कहा कि निधि संग्रह अभियान के लिए भी टोलियां बनाएं और लगातार उनकी मॉनीटरिंग करें। ताकि हम तय समय में लक्ष्य पूरा कर सकें। बैठक में साथी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, समरसता पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हिगवासिया, महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी डॉ. अनिल भार्गव , जिला परियोजना समन्वयक विदिशा, पूर्णकालिक प्रचारक अंकित पाठक, संघ के जिला अध्यक्ष परसराम दुबे ने संबोधित किया। आशीष दुबे ने आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक, तहसील, विभागीय समिति प्रमुख उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.