मेरठ: हंगामे के साथ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई शुरू, पुलिस से भिड़े व्यापारी, कल बंद का ऐलान

Updated on 08-04-2026 11:57 AM
 मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास विकास परिषद ने 44 अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई इस कार्रवाई का व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

भारी पुलिस बल की तैनाती

सेंट्रल मार्केट सीलिंग कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सेंट्रल मार्केट और आसपास के इलाकों में कई थानों की पुलिस, पीएसी और दमकल विभाग की गाड़ियों को तैनात किया गया। पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके

व्यापारियों का विरोध, पुलिस से नोकझोंक

सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर आए और आवास विकास परिषद की टीम का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही करीब 70 करोड़ रुपये जमा कराए हैं, ऐसे में बिना समाधान के सीलिंग की कार्रवाई करना गलत है। उन्होंने मांग की कि पहले उनकी जमा राशि वापस की जाए, उसके बाद ही कोई कार्रवाई हो।


सपा नेता को एडीएम सिटी ने फटकारा

इसी दौरान समाजवादी पार्टी के नेता जीतू नागपाल भी मौके पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनके बयानों पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि राजनीतिक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी राजनीति करनी है अपने घर जाकर करो यहां राजनीति करी तो जेल भेज दूंगा। इस पर नागपाल ने जवाब दिया कि वह भी व्यापारी हैं और व्यापारियों के हित में ही आवाज उठा रहे हैं।


30 अप्रैल तक का समय की मांग

मेरठ मंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने प्रशासन से 30 अप्रैल तक का समय मांगा है। उनका कहना है कि उन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं और वे नियमों का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन कारोबार समेटने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

वहीं एडीएम सिटी ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों द्वारा दिया गया पैसा भू-उपयोग परिवर्तन के लिए था। यदि कोई पैसा वापस चाहता है तो वह लिखित में आवेदन दे सकता है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है, इसलिए इसे रोका नहीं जा सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.