भिंड में कार के अंदर चल रहा था मेडिकल स्टोर:फूप में BMO ने महिला डॉक्टर की कार में पकड़ी दवाएं

Updated on 17-12-2022 05:03 PM

भिंड के फूप बीएमओ डॉ सिद्धार्थ चौहान ने सरकारी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एक महिला चिकित्सक के वाहन से दवाइयों की सरेआम बिक्री करते हुए ड्राइवर को पकड़ा। मौका मिलते ही आनन-फानन में ड्राइवर वाहन को लेकर भाग गया। ये मामला बीते रोज का है। इसके बाद फूप बीएमओ ने वरिष्ठ अफसरों से लिखित शिकायत भी की है।

फूप अस्पताल में बीएमओ डॉ सिद्धार्थ चौहान ने बताया बीते रोज अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। तब देखा की एक वाहन की डिग्गी खोलकर कोई व्यक्ति मरीज को दवाइयां दे रहा है तभी तत्काल मौके पर जाकर देखा तब पता चलता है कि फूप अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ बीना होतगी की कार एम पी 07 सी एच 6204 में उनका ड्राइवर प्राइवेट दवाइयों की बिक्री एक महिला मरीज को कर रहा था। बीएमओ के पास आताआता देख महिला चिकित्सक की कार को ड्राइवर मौके से वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इस मामले की जानकारी चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अफसरों को दी गई है।

बी एम ओ ने इस बारे में बताया कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा बार बार सूचना दी जा रही थी कि अस्पताल परिसर में कई दिनों से प्राइवेट दवाइयों को अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेचा जा रहा है। रंगे हाथों पकड़े जाने पर जिसकी सूचना सीएमएचओ भिण्ड को कर दी गई है। महिला चिकित्सक और ड्राइवर पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।

महिला चिकित्सक बोली- लहार ले जा रहे दवाएं

इस मामले में जब महिला चिकित्सक डॉ बीना होतगी से उनका पक्ष जाना तो उनके कहना था कि ये दवाइयां लहार ले जा रही थी जो गाड़ी में रखी थी और जिस महिला को दवाइयां दी जा रही थी वो मेरे प्राइवेट क्लिनिक पर मुझसे उपचार ले रही है उसकी दवाइयां खत्म होने पर वो दवाइयां लेने आई थी। जिसके बाद महिला चिकित्सक स्वयं ही बीएमओ पर आरोप लगाते नजर आईं। सरकारी पर्चा में कोई दवाएं नहीं था। ये सच्चाई नही है। मैं भी अपना पक्ष रखूंगा।

ड्राइवर बोला- फूप के मेडिकल पर देनी थी दवाएं

वहीं, जब ड्राइवर से पूछा गया तो ड्राइवर कहना था कि ये दवाइयां भिण्ड से लेकर आऐ हैं जो फूप में राजेश मेडिकल स्टोर पर देने जा रहा था। इस मामले में डॉक्टर और ड्राइवर के अलग-अलग बयान भी सामने आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.