'गुड बाय' मैसेज भेजकर लापता हुआ मेडिकल संचालक, भोपाल के वीआईपी रोड पर कार में मिला सुसाइड नोट

Updated on 03-06-2026 05:04 PM

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर मंगलवार रात एक मेडिकल स्टोर संचालक की लावारिस कार और उसमें मिला सुसाइड नोट पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है। कार मालिक 30 वर्षीय आदित्य आहूजा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे मामले ने रहस्यमय मोड़ ले लिया है।

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार, नीलबड़ स्थित प्रेम नगर निवासी आदित्य आहूजा मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। वह विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थे और बीते तीन दिनों से अपने मामा के घर रह रहे थे।

'गुड बाय' मैसेज के बाद बढ़ी चिंता

मंगलवार रात आदित्य अपनी कार लेकर मामा के घर से निकला। कुछ देर बाद उन्होंने अपने ममेरे भाई को मोबाइल पर केवल एक शब्द- "गुड बाय" लिखकर संदेश भेजा। यह संदेश मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए और उनकी तलाश शुरू कर दी।

स्वजन वीआईपी रोड पहुंचे तो वहां आदित्य की कार खड़ी मिली, लेकिन वह खुद कहीं नजर नहीं आए। कार की तलाशी लेने पर सीट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

बड़े तालाब में तलाश, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

सूचना मिलने पर कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बुधवार सुबह बड़े तालाब में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

दोस्तों को आत्महत्या की आशंका पर भरोसा नहीं

मामले में एक नया पहलू तब सामने आया, जब आदित्य के मित्रों ने दावा किया कि वह बेहद मिलनसार और जिंदादिल स्वभाव के व्यक्ति हैं। दोस्तों का कहना है कि वह जीवन से भरपूर इंसान थे और आत्महत्या जैसा कदम उठाना उनके स्वभाव से मेल नहीं खाता।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट की जांच, मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आदित्य की तलाश जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.