चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग के साथ चर्चा के बाद चिकित्सा महासंघ की हड़ताल खत्म

Updated on 18-02-2023 05:31 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को चिकित्सा महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि महासंघ की मांगों पर विचार करने के लिए हाई पॉवर कमेटी का गठन किया जायेगा।

शासन के साथ चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि भी होंगे कमेटी का हिस्सा

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान हाई पॉवर कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी चिकित्सकों की माँगों को लेकर विचार कर सरकार के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। राज्य सरकार समिति द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार कर समय-सीमा में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा महासंघ के तीन प्रतिनिधि भी कमेटी में शामिल होंगे। महासंघ में विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व भी है। इसीलिए हाई पॉवर कमेटी में महासंघ के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा।

राज्य सरकार चिकित्सकों की मांग को लेकर संवदेनशील और गम्भीर

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार संवाद स्थापित कर हर वर्ग के कल्याण और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करती है। चिकित्सकों की माँगों को लेकर राज्य सरकार संवदेनशीलता और दृढ़ता के साथ विचार कर शीघ्र ही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। सभी चिकित्सक काम कर रहे हैं और मरीजों का इलाज निरंतर जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.