चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने रहवासियों के साथ खेली फूलों की होली

Updated on 14-03-2023 06:46 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग सोमवार को नरेला विधानसभा के शाखा ग्राउंड वार्ड 59 और मरई माता मैदान वार्ड 37 में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री सारंग ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दी और रहवासियों के साथ फूलों की होली भी खेली। मंत्री श्री सारंग ने होली के पारंपरिक गीत भी गुनगुनाएँ। मंत्री को अपने बीच इस अंदाज में पाकर क्षेत्रवासी गदगद और काफी प्रसन्न नज़र आए। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण के रूप में तैयार हुए कलाकारों ने विशेष प्रस्तुति भी दी।

नरेला केवल विधानसभा नहीं, यह नरेला परिवार है

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा उनका परिवार है। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ एवं नरेला विधानसभा में निरंतर किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में तीव्र गति के साथ विकास कार्य प्रगति पर है। कभी पेयजल के संकट से जुझ रही नरेला के प्रत्येक घर में आज नर्मदा जल पहुँच रहा है। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिये करोडों रूपये की लागत से सड़क, नाले-नालियों, थीम पार्क सहित अनेक विकास कार्यों की सौगातें दी गई हैं।

रहवासियों को मिलेंगे पट्टे

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वार्ड 59 में क्षेत्रवासियों की बिजली की समस्या को दूर करने के लिये सबस्टेशन की स्थापना की जायेगी। साथ ही सभी के घरों में स्थाई बिजली कनेक्शन भी लगाये जायेंगे। श्री सारंग ने अन्ना नगर, बौद्ध विहार, पुराना नगर और सुदामा नगर की झुग्गी बस्तियों में निवासरत नागरिकों को स्थायी रहवासी पट्टे दिये जाने की भी घोषणा की।

रहवासियों ने किया मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत

होली मिलन समारोह के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही मंत्री श्री सारंग का रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प-वर्षा, ढोल-ताशों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। जन-प्रतिनिधि, गणमान्य जन, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे।

कलाकारों ने दी प्रस्तुतियाँ

नरेला विधानसभा के शाखा ग्राउंड और मरई माता मैदान में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए, जिसमें कलाकारों ने भजन गायन के साथ श्रीराधाकृष्ण की रासलीला पर नृत्य कर प्रस्तुतियाँ दी। कलाकरों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जन का मनमोह लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.