चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने केरल बंधुओं के साथ देखी “द केरल स्टोरी”

Updated on 10-05-2023 06:21 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने केरल में हुई सत्य घटनाओं पर बनी बहुचर्चित फिल्म "द केरला स्टोरी'' को भोपाल में निवासरत केरल के बंधुओं के साथ देखा। फिल्म देखने के बाद मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि देश की बहन-बेटियों का जबरन धर्मांतरण कर उन्हें आतंक के दलदल में धकेलने का सजीव चित्रण है। यह फिल्म लव जिहाद जैसे जघन्य अपराध के कटु सत्य को उजागर करती है। इसके लिये जन-जागरण की भी आवश्यकता है, विशेषकर हमारी बेटियों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिये, जिससे वे जागरूक हों कि किस प्रकार सुनियोजित धर्मांतरण का षड़यंत्र कर उनकी और उनके परिवार की जिंदगियों को आतंक की आग में झोंक दिया जाता है।

फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लव जिहाद के यथार्थ को उजागर करती इस फिल्म को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा टैक्स फ्री किया जाना स्वागत योग्य है। यह फिल्म मनोरंजन नहीं है, बल्कि देश की बहन-बेटियों पर बीती सत्य घटना पर आधारित है। फ़िल्म में जो सच्चाई दिखाई गई है वह सभी तक पहुँचना बेहद जरूरी है।

 फिल्म को बैन और विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सेंसर बोर्ड से फिल्म के पास होने के बाद फ़िल्म को बैन करना  निंदनीय है और देश के संघीय ढाँचे के खिलाफ है।  फिल्म का विरोध वे लोग कर रहे हैं, जो लव जिहादियों को संरक्षण देकर देश को खोखला करने के पक्षधर हैं। यह बेहद शर्मनाक है।

पारंपरिक परिधान में पहुँचे केरल बन्धु

फिल्म देखने पहुँचे भोपाल में निवासरत केरल के निवासी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार हुए थे। सभी ने मंत्री श्री सारंग को पारम्परिक शॉल पहना कर सम्मानित किया। फिल्म शो के लगभग 200 से अधिक टिकट बुक हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.