
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सेवा स्वास्थ्य तंत्र की संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाती है। आमजन को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है और यह योजना उसी दिशा में एक ठोस कदम है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नरेंद्र शिवाजी पटेल और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को समाज के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक बताया। इस सेवा से न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलेगा, बल्कि शासन की जिम्मेदारी निभाने का नया उदाहरण भी स्थापित होगा।