100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से गिरकर मैकेनिक की मौत

Updated on 05-04-2024 11:53 AM
भोपाल। बिलखिरिया इलाके में बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी 30 वर्षीय मैकेनिक की 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने मौत हो गई। उसे गुरुवार सुबह नीचे जमीन पर गिरा देखा गया, वह दो दिन पहले ही बिलासपुर से टावर पर काम करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक मूलत: बिलासपुर का रहने वाला 30 वर्षीय कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर टावर मैकेनिक था। उसे दो दिन पहले बिलासपुर से बिलखिरिया थाना क्षेत्र के ग्राम समरधा में निर्माणाधीन बीएसएनएल के टावर पर काम करने भेजा गया था। मोबाइल पर नेटवर्क नहीं मिलने के कारण् वह दो दिन से 100 फीट ऊंचे निर्माणाधीन टावर पर चढ़कर अपने स्वजन से मोबाइल से बात किया करता था। उसके साथ एक व्यक्ति और रहता था। वह उसे ऊंचे टावर पर चढ़ने से रोकता भी था। बुधवार रात में कल्लू फिर से मोबाइल लेकर टावर पर बात करने चढ़ गया था। अगली सुबह वह नीचे जमीन पर लहलुहान हालत में मिला। उसका मोबाइल ऊपर टावर पर रखा मिला है। पुलिस का अनुमान है कि वह रात में बात करते समय ऊपर ही सो गया होगा। रात में उसके शराब पीने की बात भी सामने आ रही है। टावर के ऊपर बात करने के लिए उसने दो दिन में बैठने के लिए जगह भी बना ली थी। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने उसके स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी, शुक्रवार को उसका हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.