मैक्कुलम ने रॉबिनसन और स्टोक्स का बचाव किया : कहा ओली प्रदर्शन से मायूस, धर्मशाला में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे बेयरस्टो

Updated on 28-02-2024 01:02 PM

भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज गंवाने के बाद इंग्लिश कोच ब्रेंडन मैकुलम ने ओली रॉबिनसन और खराब फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो का बचाव किया है। रांची में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रॉबिनसन का टेस्ट भविष्य खतरे में बताया जा रहा है, जबकि बेयरस्टो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वे धर्मशाला में करियर का 100वां टेस्ट खेलने वाले हैं।

मैकुलम ने कहा कि बेयरस्टो धर्मशाला में अपने 100वें टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने रॉबिनसन के बारे में कहा कि वे भी अपने प्रदर्शन से मायूस है। मैकुलम ने स्पिनर शोएब बशीर और टॉम हार्टली की तारीफ की, दोनों ने पहले चार टेस्ट में 32 विकेट लिए हैं।

बेयरस्टो के 100वें टेस्ट पर बोले- यह उनके लिए जज्बाती होगा
मैकुलम ने बेयरस्टो के 100वें मैच के बारे में कहा- 'यह उनके लिए जज्बाती होगा। सभी को जॉनी की कहानी पता है। वे काफी भावुक है और बड़ी उपलब्धियां उनके लिए काफी मायने रखती हैं। इस मैच में वे आत्मविश्वास से भरे दिखे और लगता है कि बड़ी पारी दूर नहीं है।

बेयरस्टो ने अभी तक भारत के खिलाफ इस सीरीज में खास योगदान नहीं दिया है। 8 पारियों में उनका बेस्ट स्कोर 38 रन रहा है। उन्होंने पिछले 4 मैचों में 21.25 के औसत 170 रन बनाए हैं।

रांची टेस्ट की पहली पारी में विकेट नहीं ले सके थे रॉबिनसन
रॉबिनसन के बारे में कोच ने कहा- 'इस टेस्ट मैच के बाद लगता है कि हमें जल्दी ही ओली रॉबिनसन का बेहतर रूप देखने को मिलेगा।' रॉबिनसन पहली पारी के 12 ओवरों में विकेट नहीं ले सके और दूसरी पारी में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.