MP में कल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर MBBS इंटर्न्स, सरकार और डॉक्टरों की लड़ाई में मरीजों की आफत

Updated on 27-07-2026 02:54 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न डॉक्टरों ने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि, इंटर्न्स ने स्पष्ट किया है कि उनका आंदोलन, कार्य बहिष्कार और अन्य सभी विरोध कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे।एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार, 27 जुलाई से डॉ. कृष्णा और डॉ. संकेत गांधी मेडिकल कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने वाले थे। इसी बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त धनराजू ने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों से संपर्क कर आश्वस्त किया कि मंगलवार को उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें स्टाइपेंड वृद्धि सहित उनकी मांगों पर गंभीरता से चर्चा होगी।

आयुक्त के इस आश्वासन का सम्मान करते हुए इंटर्न्स ने भूख हड़ताल को मंगलवार तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि बातचीत के जरिए समाधान का अवसर मिल सके।

इंटर्न्स ने कहा कि भूख हड़ताल भले ही फिलहाल स्थगित की गई हो, लेकिन 9 जुलाई 2026 से चल रहा आंदोलन और कार्यस्थगन पूर्ववत जारी रहेगा। उनका कहना है कि नियमित कार्य तभी शुरू किया जाएगा, जब उनकी मांगों पर सक्षम स्तर से लिखित आश्वासन प्राप्त होगा।

आंदोलनकारी डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार को होने वाली बैठक सकारात्मक रहेगी और लंबे समय से लंबित स्टाइपेंड वृद्धि सहित उनकी न्यायोचित मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

हमीदिया में खुद स्ट्रेचर खींच रहे परिजन

एमबीबीएस इंटर्न्स के कार्य बहिष्कार और आंदोलन के चलते भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। वार्डों और ओपीडी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इंटर्न डाक्टरों के न होने से दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण बेबस परिजन खुद ही मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर लेकर एक से दूसरे वार्ड तक दौड़ते नजर आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.