फरवरी में मई वाली गर्मी, समय से पहले आखिर क्यों बढ़ रहा है तापमान, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

Updated on 28-02-2023 06:10 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में फरवरी के महीने में तेजी से तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD की ओर से पिछले हफ्ते एक चेतावनी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान आने वाले समय में सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। दिल्ली में 21 फरवरी को पांच दशक तीसरी बार फरवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में मार्च में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के अधिकांश तटीय और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी। ऐसा ही अनुमान देश के कई और राज्यों के लिए भी लगाया गया है। आखिर मौसम में आए इस बदलाव की वजह क्या है?
हीटवेव की शुरुआत जल्द क्यों
फरवरी का तापमान और मार्च महीने में जिस प्रकार की गर्मी का अनुमान लगाया गया है उसके बाद यह सवाल है कि क्या हीटवेव की शुरुआत जल्द होने वाली है। तापमान में वृद्धि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है। बारिश का कम होना एक बड़ा कारण है। मौसम के जानकारों का कहना है कि नवंबर और दिसंबर के दौरान कोई महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ नहीं था। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा की कमी देखी गई। कम बारिश का नतीजा रहा कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में तेजी से तापमान बढ़ा।


पश्चिमी विक्षोभ का यह कैसा असर

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान गिर जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी हवाओं को रोके रखा। इससे गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंसेस) जो उत्तर भारत में ठंड के आगमन का संकेत देते हैं। वह इस मौसम में बारिश और तूफान जैसे हालात बनाती हैं, जो मध्य सागर में बनकर यहां पहुंचती हैं। ये हवाएं जाती तो पश्चिमी भारत की ओर हैं, लेकिन असली असर हिमालय और आसपास के इलाकों में पैदा करती हैं। इन्हीं की वजह से पहाड़ों के आसपास बर्फ गिरती है और समूचे उत्तर पश्चिम क्षेत्र में नवंबर से लेकर फरवरी के बीच बारिश होती है और तापमान गिरने लगता है। लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला।

हीटवेव के पीछे की क्या है कहानी
एक रिपोर्ट के अनुसार गर्म हवा चलने के पीछे कई कारण हैं। वसंत ऋतु में हवा आमतौर पर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से आती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कई कारणों से भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। इन दिशाओं से हवा चलने की वजह से मध्य पूर्व और भूमध्य रेखा के करीब के अक्षांश अन्य क्षेत्रों की तुलना में मध्य पूर्व तेजी से गर्म हो रहा है और यह गर्म हवा के स्रोत के रूप में कार्य करता है जो भारत की ओर बहती है। इसी तरह उत्तर-पश्चिम से बहने वाली हवा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के पहाड़ों पर बहती है। जो भारत में बहने वाली हवाओं को और गर्म कर रही है। यह कोई पहली बार नहीं है। इसके पहले भी इस तरह मौसम में बदलाव देखे जा चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ कुछ वर्षों में इस तरह की स्थिति ज्यादा देखने को मिल रही है। पर्यावरण में धीरे-धीरे जो बदलाव हो रहे हैं, उस वजह से मौसम के तेवर बदल रहे हैं और गर्मी के दिन बढ़ते जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.