मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का अधिकतम लोगों को मिले लाभ : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 25-05-2023 06:09 PM

गृह एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान-2.0 से अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने जिला योजना समिति की बैठक में अभियान की समीक्षा की। बुधवार को हुई बैठक में सर्व-सम्मति से स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर के नाम पर राजेन्द्र नगर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नामकरण करने का निर्णय लिया गया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के द्वितीय चरण में भी इंदौर में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिये गहनता पूर्वक पात्रता परीक्षण करने के निर्देश दिये। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिये। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये। सभी को पात्रता अनुसार लाभ दिलाया जाये। बैठक में बताया गया कि अभियान में अब तक एक लाख 54 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 91 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया है।

नवीन शासकीय महाविद्यालय नंदा नगर का नाम माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय और फूटी कोठी चौराहे पर निर्मित होने वाले फ्लाई ओवर-ब्रिज का नाम संत श्री सेवालाल के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, डॉ. राजेश सोनकर और श्री गोलू शुक्ला, श्री मधु वर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.