MP में फिर मावठा की बारिश का पूर्वानुमान:दिसंबर के अंत में इंदौर, ग्वालियर, चंबल में ज्यादा ठंड रहेगी

Updated on 20-12-2022 05:00 PM

मध्यप्रदेश में 21 दिसंबर के बाद मौसम फिर बदल सकता है। कुछ जगह बूंदाबांदी से हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने से तापमान में मामूली बढ़त आएगी, लेकिन ज्यादा उतार-चढ़ा नहीं होगा। दिसंबर के आखिर तक कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

ग्वालियर, महाकौशल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में रातें कंपाने वाली हो गई हैं। यहां रात का पारा 9 डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल में भी रात का पारा सामान्य से 10 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड अब सेट हो गई है यानी तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आने वाला है।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि 21 दिसंबर से एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट
मध्यप्रदेश में आज से दो दिन तक न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। भोपाल में यह 10 डिग्री और इंदौर में 12 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। ग्वालियर, जबलपुर, सागर और इसके आसपास के इलाकों में तापमान 9 डिग्री या इससे नीचे रह सकता है। इंदौर, उज्जैन और इसके आसपास न्यूनतम तापमान 14 डिग्री या इससे ज्यादा रह सकता है।

5 दिन पहले बादलों के कारण दिन की अपेक्षा रात का तापमान बढ़ गया था। भोपाल और इसके आसपास रात में यह 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में यह 12 से 14 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। बादल छंटते ही शुक्रवार से मौसम में बदलाव नजर आने लगा। दिन का पारा 1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चढ़ गया, तो रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

यहां रात का पारा नीचे आने से कोल्ड वेव
मध्यप्रदेश में दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड की एंट्री का अंदाजा है। मौसम विभाग ने बताया कि शहडोल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में इस बार न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडे रहने वाले हैं। रात का तापमान यहां औसतन 1 से 2 डिग्री कम रहेगा। रात का तापमान ज्यादा गिरने से यहां पर कोल्ड वेव रहेगी। यानी रात और दिन में यहां शीतलहर का असर रहेगा।

रात का पारा इंदौर में 8 डिग्री ज्यादा
प्रदेश भर में तापमान में गिरावट के बाद भी दो दिन पहले तक रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। सबसे ज्यादा इंदौर में यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी इंदौर, खंडवा और खरगोन में यह 15 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

बैतूल, भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा और मंडला में यह 3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री तक सामान्य से अधिक था। अभी भोपाल, दतिया, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, और उमरिया में यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है।

नौगांव में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया
नौगांव में सबसे कम 6 डिग्री पर न्यूनतम तापमान आ गया है। पचमढ़ी, ग्वालियर, दतिया, खजुराहो और उमरिया में यह 6 से 8 डिग्री के बीच आ गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आ चुका है। उज्जैन, रतलाम, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, सागर और सिवनी में तापमान 10 डिग्री से 15 डिग्री के बीच है। खजुराहो और दतिया में कोहरा नजर आने लगा है। कोहरे के कारण यहां पर दृश्यता सबसे कम 1 किलोमीटर तक रह गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.