भोपाल में CM हाउस के पास नकाबपोश बदमाशों ने फैलाई सनसनी, युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर फरार

Updated on 24-04-2026 04:43 PM

भोपाल। श्यामलाहिल्स क्षेत्र में बाईक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। बुधवार देर रात बदमाश बिना नंबर की बाईक से युवक के घर पहुंचे और पहले उसका नाम चिल्लाया। कुछ देर बाद बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और भाग निकले। जिस युवक का नाम लेकर फायरिंग की गई थी। उसका एक बदमाश से कुछ दिनों से विवाद था और वह बदमाश बीते कई दिनों से युवक की तलाश कर रहा था।

हैरानी की बात है कि घटना से महज 10 मिनट पहले ही वह बदमाश और युवक दोनों समझौता करके श्यामलाहिल्स थाने से निकले थे। पीड़ित युवक ने उसी बदमाश पर फायरिंग करने या करवाने की शंका जाहिर की है। हालांकि श्यामलाहिल्स पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस को दो नकाबपोश बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। पुलिस के अनुसार राजकुमार राजपूत श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र में रहकर प्राईवेट नौकरी करता है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले आकाश बाथम से बीते दिनों उसका कुछ विवाद हो गया था। राजकुमार की मां शारदा बाई किलोल पार्क के पास पेट्रोल पंप की पीछे की बस्ती में रहती है। आकाश और उसके साथी बदमाश बीते कुछ दिनों से राजकुमार को तलाशते हुए उसकी मां के घर भी जा रहे थे। इसकी शिकायत जब शारदा बाई ने श्यामलाहिल्स थाने में की तो थाना प्रभारी नीलम पटवा ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया।

बुधवार रात करीब 10:30 बजे तक आकाश और राजकुमार थाने में ही मौजूद रहे और एक दूसरे से समझौता किया। वे थाने से जैसे ही बाहर निकलकर घर पहुंचे, तभी राजकुमार के घर के बाहर बाईक सवार बदमाश पहुंच गए और उसका नाम लेकर हवाई फायर कर दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घर के बाहर से गोली का एक खोखा मिला है। थाना प्रभारी नीलम पटवा ने बताया कि फिलहाल आरोपित अज्ञात हैं। आरोपित सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं, उनकी तलाश में टीम जुटी है।

सीएम हाउस के पास 15 दिन में दूसरी बड़ी वारदात

घटनास्थल मुख्यमंत्री निवास के बेहद नजदीक है। आवास के पास अतिसुरक्षित दोन में 15 दिन के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात हुई है। इससे पहले 10 अप्रैल को डाक्टर मनोज वर्मा से लूटपाट की घटना हुई थी। वहीं अब दोबारा इस वारदात ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने गुरुवार को ही मुख्यमंत्री निवास के आसपास पालिटेक्निक चौराहा और किलोल पार्क चौराहे पर निषेधाज्ञा लगाई थी। उसी स्थान पर गोलीबारी की वारदात हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.