मरियम नवाज पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं:पंजाब सदन में इमरान समर्थक विधायकों ने वोटिंग और शपथ ग्रहण का बॉयकॉट किया

Updated on 27-02-2024 12:56 PM

मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया 'द डॉन' के मुताबिक सोमवार को उन्होंने पंजाब के गवर्नर हाउस में अपने पिता नवाज शरीफ और अंकल शाहबाज शरीफ की मौजूदगी में CM पद की शपथ ली। इस दौरान उनके पास अपनी मां कुल्सुम मरियम की तस्वीर रखी हुई थी।

इससे पहले सोमवार को पंजाब असेंबली का सेशन 2 घंटे देरी से शुरू हुआ। PTI समर्थक विधायक, जो अब सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी का हिस्सा हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सदस्यों को सदन में आने की इजाजत नहीं मिल रही है। इसके बाद SIC के 103 विधायक ने वॉकआउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी सदन स्पीकर ने सेशन जारी रखने का आदेश दिया।

मरियम नवाज को मिला 220 विधायकों का साथ
इसके बाद पंजाब असेंबली में वोटिंग में हुई, जिसमें मरियम नवाज को जीत हासिल हुई। जियो न्यूज के मुताबिक, मरियम को 220 विधायकों का साथ मिला, जबकि सदन को बॉयकॉट कर चुके SIC उम्मीदवार राणा आफताब को एक भी वोट नहीं मिला।

शपथ समारोह के बाद करीब डेढ़ घंटे के अपने भाषण के दौरान मरियम ने कहा- मैं चाहती थी कि विपक्ष भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होते। इसके बाद वो अगर मेरे भाषण के दौरान प्रदर्शन भी कर रहे होते तो मुझे खुशी मिलती। मेरे ऑफिस और दिल के दरवाजे हमेशा विपक्षी दल के लिए खुले रहेंगे।

मरियम ने कहा- मेरी जीत हर पाकिस्तानी महिला की जीत
मरियम ने कहा- चुनाव के दौरान और उससे पहले मुझ पर और मेरे परिवार पर बहुत जुर्म हुए, लेकिन मैं किसी से कोई बदला नहीं लेना चाहती हूं। मेरी जीत पाकिस्तान की हर महिला की जीत है। इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे पिता और PML-N सुप्रीमो नवाज शरीफ ने हमेशा मेरा साथ दिया है।

मरियम ने आगे कहा- मैं आज उस कुर्सी पर बैठी हूं, जहां एक समय मेरे पिता बैठे थे। वो इकलौते ऐसे पाकिस्तानी हैं जो 3 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब मेरा लक्ष्य पंजाब में आर्थिक और सामाजिक स्तर पर तरक्की लाना है। मैं अपने ऑफिस पहुंचते ही पार्टी मेनिफेस्टो को लागू करने के लिए काम करना शुरू कर दूंगी।

23 फरवरी को ली थी विधायक पद की शपथ
इससे पहले 23 फरवरी को मरियम ने दूसरे नेताओं के साथ विधायक पद की शपथ ली थी। पाकिस्तानी मीडिया 'डॉन' के मुताबिक, पंजाब विधानसभा के स्पीकर सिब्तैन खान ने 313 विधायकों को शपथ दिलाई थी। इसमें PML-N और उसके सहयोगी दलों के 215 विधायक और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी में शामिल हुए इमरान समर्थित 98 उम्मीदवार शामिल थे।

मरियम और अन्य विधायकों की शपथ के दौरान पूर्व PM इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की थी। पंजाब विधानसभा 371 सीटों के साथ पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्वाचित सदन है। इसमें 297 सामान्य सीटें और 74 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें 66 महिलाओं के लिए और 8 अल्पसंख्यकों के लिए हैं।

8 फरवरी को 296 सामान्य सीटों के लिए चुनाव हुए थे, क्योंकि एक सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु की वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया था।

मरियम ने 2011 में राजनीति में रखा कदम
मरियम नवाज 2011 में सक्रिय राजनीति में आई थीं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटीज में और महिलाओं के मुद्दों पर भाषण देकर की थी। साल 2017 मरियम के लिए सबसे अच्छा रहा, लेकिन इसी साल उनके पिता नवाज शरीफ को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स में नाम आने पर चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।

यहां से मरियम ने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की कमान संभाली। इसी साल BBC ने उन्हें अपनी 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी। इसके बाद वह न्यूयॉर्क टाइम्स की दुनिया की 11 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.