मारुति सुजुकी का नेट प्रॉ‌फिट दोगुना से अधिक बढ़ा

Updated on 01-08-2023 01:54 PM
मुंबई: ऑटोमेकर मारुति सुजुकी इंडिया का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना से अधिक बढ़कर 2485 करोड़ रुपये हो गया। यह साल भर पहले 1013 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में ऑपरेटिंग इनकम भी बढ़कर 32327 करोड़ रुपये रही, जोकि सालभर पहले 26500 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 22 फीसदी बढ़ा है। सोमवार को मारुति सुजुकी के शेयर 1.6% चढ़कर 9,821 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के साथ विनिर्माण समझौते के अनुबंध को समाप्त करने और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के शेयर प्राप्त करने के विकल्प को मंजूरी दे दी गई।

अडाणी ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 51% बढ़ा

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को सालाना आधार पर 51% बढ़कर 323 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 214 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 33% बढ़कर 2,176 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले फाइनेंशल ईयर की इसी अवधि में 1,635 करोड़ रुपये था।

कोटक ने उत्तराधिकारी से जुड़ी खबरों को गलत बताया

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को कहा कि उसे अपने सीईओ के उत्तराधिकार के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक से कोई सूचना नहीं मिली है। बैंक के वर्तमान सीईओ उदय कोटक का कार्यकाल इस साल दिसंबर में खत्म हो रहा है। बैंक की तरफ से यह स्पष्टीकरण एक रिपोर्ट से जुड़ी खबर के बाद आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.