मारुति ने बनाया रेकॉर्ड! एक झटके में फोर्ड, जीएम और फॉक्सवैगन को पछाड़ा, कहां पहुंचा मार्केट कैप?

Updated on 26-09-2025 02:54 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनियों में अपनी जगह बना ली है। ETIG के डेटा के अनुसार मारुति सुजुकी मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया में आठवें नंबर पर आ गई है। उसने अमेरिका की फोर्ड मोटर और जनरल मोटर्स तथा जर्मनी की फॉक्सवैगन जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। मारुति सुजुकी का मार्केट कैप अब लगभग $57.6 बिलियन है जो उसकी पैरेंट कंपनी जापान की सुजुकी मोटर से भी ज्यादा है।

अगस्त से मारुति सुजुकी के शेयरों में 25.5% तेजी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को जीएसटी सुधारों की घोषणा की थी। 22 सितंबर से लागू हुई जीएसटी की नई दरों में ऑटो सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा मिला है। भारत की 60% से ज्यादा बिक्री छोटी कारों से होती है। मारुति का वैल्यूएशन फोर्ड ($46.3 बिलियन), जनरल मोटर्स ($57.1 बिलियन) और फॉक्सवैगन ($55.7 बिलियन) से ज्यादा हो गया है। पिछले एक महीने में इन कंपनियों की रैंकिंग या तो स्थिर रही है या गिर गई है। मारुति का मार्केट कैप सुजुकी ($29 बिलियन) से भी ज्यादा है।

कौन हैं टॉप पर

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला $1.47 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ दुनिया के ऑटो सेक्टर में सबसे आगे है। उसके बाद जापान की टोयोटा ($314 बिलियन), चीन की BYD ($133 बिलियन), इटली की फेरारी ($92.7 बिलियन), जर्मनी की बीएमडब्ल्यू ($61.3 बिलियन) और मर्सिडीज-बेंज ग्रुप ($59.8 बिलियन) हैं। मारुति इस लिस्ट में आठवें स्थान पर है। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में शामिल हुई है।
शेयर बाजार में मारुति का प्रदर्शन निफ्टी ऑटो इंडेक्स से कहीं बेहतर रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में अगस्त के मध्य से लगभग 11% की तेजी आई ह। इस दौरान मारुति के शेयर 14 अगस्त को ₹12,936 प्रति शेयर से बढ़कर 25 सितंबर को ₹16,236 हो गए। ब्रोकरेज डेटा से पता चला है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने हाल के हफ्तों में भारतीय ऑटो शेयरों में निवेश बढ़ाया है। मारुति को इसका सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

सबसे ज्यादा फायदा

मारुति ने घरेलू पैसेंजर कार बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखी है। खासकर छोटी और एंट्री-लेवल कारों में, जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि GST में बदलाव से छोटी कार बनाने वाली कंपनियों को बहुत फायदा हुआ है। मारुति की बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है। टैक्स कम होने और कारों के सस्ते होने से बिक्री बढ़ी है। इससे कंपनी की कमाई में सुधार हुआ है। आज सुबह 9.30 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.21% तेजी के साथ 16305 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.