मारुति नहीं रही देश की बेस्ट-सेलिंग कार, टाटा ने मार दिया 'पंच'

Updated on 07-05-2024 04:51 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी से अब सबसे लोकप्रिय कार का तमगा छिन गया है। इस रेस में टाटा मोटर्स ने बाजी मार ली है। भारतीय कार उद्योग में सबसे बड़े उलटफेर में से एक में टाटा की मिनी एसयूवी पंच (Punch) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गई है। उसने मारुति के लोकप्रिय मॉडल वैगनआर, स्विफ्ट और ब्रेजा को पीछे छोड़ दिया है। पंच ने मार्च 2024 में पहली बार यह उपलब्धि अपने नाम की। मार्च में पंच की कुल 17,547 गाड़ियां बिकीं जबकि वैगनआर 16,368 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही। इंडस्ट्री के एनालिस्ट्स के मुताबिक मार्च में हुंडई की एसयूवी क्रेटा बिक्री के मामले में दूसरे नंबर प रही। उसकी बिक्री कुल 16,458 यूनिट रही।

पंच ने अप्रैल में भी यही कारनामा दोहराया। वैगनआर की 17,850 यूनिट के मुकाबले उसकी बिक्री 19,158 यूनिट रही। मारुति की ब्रेजा एसयूवी 17,113 यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर रही। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि देश की टॉप सेलिंग कार में मारुति का गाड़ी न हो। जिस तरह पंच ने लगातार दो महीने टॉप पोजीशन हासिल की है, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में यह ट्रेंड बना रह सकता है। ये आंकड़े भारतीय कार उद्योग में बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में टाटा मोटर्स ने कई बदलाव किए हैं। आज यह बिक्री के हिसाब से मारुति और हुंडई के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। पंच, नेक्सन, टियागो और अल्ट्रोज जैसे मॉडलों से कंपनी ने जबरदस्त वापसी की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.