टैक्स बकाया तो मैरिज गार्डन पर लगेंगे ताले:भोपाल नगर निगम एक्शन लेगा

Updated on 20-02-2026 01:16 PM
भोपाल, भोपाल नगर निगम प्रॉपर्टी और जल कर बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। गुरुवार को हुई बैठक में कड़े निर्णय लिए गए। कमिश्नर संस्कृति जैन ने अफसरों को निर्देश दिए कि जिन मैरिज गार्डन संचालकों ने टैक्स जमा नहीं किया, उनके गार्डन में तालाबंदी की कार्रवाई हो।

कमिश्नर जैन ने मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल, होटल बैंक्वेट हाल आदि स्थान जहां 50 से अधिक एकत्रित व्यक्ति के कार्यक्रम आयोजित होते हैं, उन स्थानों के लिए लाइसेंस प्राप्त न करने वाले हॉल संचालकों को नियमानुसार नोटिस जारी करने को भी कहा।

सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा कमिश्नर ने सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। प्राप्त शिकायतों को अन्य संबंधित विभागों का हस्तांतरण प्रतिवेदन के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अपर आयुक्त को प्रेषित करने और 50 दिवस तक शिकायतों को लंबित रखने वाले एल-1 अधिकारियों का प्रति 10 शिकायत पर 1 दिवस का वेतन काटने को कहा।

उन्होंने यांत्रिक विभाग से संबंधित कार्य को शीघ्रता से प्रारंभ कराने, शहर के सभी बाजारों, मार्गों व अन्य मार्गों, गलियों आदि की साफ-सफाई निरंतरता के साथ बेहतर ढंग से कराने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अंजू कुमार, तन्मय वशिष्ठ शर्मा, मुकेश शर्मा, वरुण अवस्थी, हर्षित तिवारी, गुणवंत सेवतकर, उपायुक्त दिनेश सिंह, हीरेंद्र सिंह कुशवाह, चंचलेश गिरहारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पेंडिंग काम को जल्दी कराए कमिश्नर जैन ने निर्देशित किया कि यांत्रिक संबंधी कार्य जो प्रारंभ नहीं हुए हैं, उनकी भी समीक्षा करें और ऐसे कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराए। सभी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी प्रमुख व अन्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, गलियों सहित समस्त स्थलों पर निरंतरता के साथ बेहतर साफ-सफाई कराए। सफाई कराने योग्य स्थल जो एप पर दर्ज कराए जाते हैं, उन स्थलों की साफ-सफाई कराकर फोटो भी अपलोड कराए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.