डेवोन कॉन्वे के आगे गेंदबाजी भूल गए मार्को जेनसन, ऐसी बेरहम कुटाई नहीं देखी होगी

Updated on 22-04-2023 09:34 PM
चेन्नई:सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 77 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का भी लगाया। कॉन्वे की इस धमाकेदार बल्लेबाजी से सीएसके ने आईपीएल 2023 के 29वें मैच में सनराइजर्स को 7 विकेट से हरा दिया। अपनी बल्लेबाजी में कॉन्वे ने सनराइजर्स के सभी गेंदबाजों को जमकर धोया। खास तौर से मार्को येनसन की उन्होंने धज्जियां उड़ा दी।

कॉन्वे ने मार्को के खिलाफ पारी के छठे ओवर की पहली गेंद से ऐसे ताबड़तोड़ शॉट लगाए कि गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। मार्को के इस ओवर में कॉन्वे ने एक के बाद एक चौके छक्के की बरसात कर दी। इस ओवर में कॉन्वे ने चार चौके और एक छक्का लगाकर 22 रन कूट डाले। कॉन्वे की इस विध्वंस बल्लेबाजी के बाद तो मानों सनराइजर्स के गेंदबाजों के होश उड़ गए।
सीएसके को मिला था 135 रनों का लक्ष्य

16 वें सीजन के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। मैच में सीएसके के गेंदबाजों के खिलाफ सनराइजर्स के बल्लेबाजों की हालत खराब रही। अभिषेक शर्मा के अलावा कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सके। इसका परिणाम यह हुआ कि सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स के द्वारा मिले 135 रनों के लक्ष्य को पाने में सीएसके कोई मुश्किल नहीं आई। डेवोन कॉन्वे के साथ पारी की शुरुआत करने आए रुतुराज गायकवाड़ ने मिलकर पहले विकेट के लिए बेहतरीन 87 रनों की साझेदारी की। रुतुराज गायकवाड़ 35 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू ने 9-9 और मोइन अली 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

जडेजा ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

वहीं गेंदबाजी में सीएसके के लिए रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। सीएसके के लिए जडेजा ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा आकाश सिंह, महेश तिक्षाणा और माथिसा पाथिराना को भी एक-एक विकेट मिला।

वहीं सनराइजर्स की तरफ से मयंक मारकंडे सबसे सफल रहे। मारकंडे ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.