दूसरे पखवाड़े में खूब तपेगा मार्च; तापमान बढ़ेगा और लू भी चलेगी

Updated on 03-03-2023 05:50 PM

मध्यप्रदेश में आज यानी 3 मार्च से तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और बादल छा रहे थे। जिसका असर शुक्रवार को कम हो जाएगा। इस कारण कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दूसरे पखवाड़े में मार्च खूब तपेगा। वहीं, लू भी चलेगी।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 3 मार्च के बाद आसमान साफ होने से तापमान में इजाफा होगा। पहले पखवाड़े तक अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, 16 मार्च से तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा। वहीं, मार्च में रात का तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। यानि, पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च की शुरुआत के साथ ही ठंड की विदाई भी हो जाएगी। इसके बाद तापमान में गिरावट नहीं होगी। दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति बनेगी। बुंदेलखंड, बघेलखंड, ग्वालियर समेत भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में लू असर दिखाएगी।

प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री के पार है। इसमें शुक्रवार से और बढ़ोतरी होगी। खरगोन, राजगढ़, रतलाम, धार में पारा ज्यादा है।

रात में गर्मी बढ़ी, पारा 21 डिग्री पहुंचा
इन दिनों रात में गर्मी का असर है। इस वजह से पंखे चलने लगे हें। कई शहरों में पारा 19 डिग्री के पार पहुंच गया है। नर्मदापुरम में तो तापमान 21 डिग्री के पार चल रहा है। ज्यादातर शहरों में तापमान 16 डिग्री से ज्यादा ही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.