राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मेपकास्ट में होंगे मुख्य कार्यक्रम

Updated on 28-02-2023 05:22 PM

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य कार्यक्रम मेपकॉस्ट परिसर में 28 फरवरी को दोपहर 2 बजे से होगा। कार्यक्रम में एम्प्री के निदेशक डॉ. अवनीश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी,  विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रवीण रामदास शामिल होंगे। अध्यक्षता परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी करेंगे।

 मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मेपकॉस्ट द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन में किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान" है। 

 उल्लेखनीय है कि परिषद के सहयोग से इस वर्ष पूरे प्रदेश में 120 से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार भी सम्मिलित है। यह कार्यक्रम मुख्यतः विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एवं विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। 

इस आयोजन की विशेष बात यह है कि इस बार जनजातीय क्षेत्रों में भी यह कार्यक्रम प्रमुखता से किए जाएंगे। इसके माध्यम से वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ाने के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को न केवल विद्यार्थियों में अपितु जनमानस में व्याप्त किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। 

 उल्लेखनीय है कि आचार्य सी.वी. रामन ने इसी दिन "रामन प्रभाव" की खोज की थी। इसी खोज पर वर्ष 1930 में उन्हें नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस खोज की स्मृति के साथ विद्यार्थियों एवं जनमानस में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.