भारतीय संसद में 'अखंड भारत' का नक्‍शा, भड़के बांग्‍लादेशी, पीएम शेख हसीना भारत से मांग रही जवाब

Updated on 07-06-2023 07:05 PM
ढाका: भारतीय संसद की नई बिल्डिंग में 'अखंड भारत' का नक्‍शा लगाए जाने पर बांग्‍लादेशी नेता भड़क उठे हैं। अब बांग्‍लादेश के विदेश राज्‍य मंत्री शहरियार आलम ने कहा है कि हमारी सरकार ने भारत सरकार से इस पूरे मामले में सफाई मांगने जा रही है। इससे पहले नेपाल और पाकिस्‍तान में भी इस भित्तिचित्र को लेकर अपना कड़ा विरोध जताया है। बांग्‍लादेशी मंत्री ने बताया कि हमने नई दिल्‍ली में अपने उच्‍चायोग को निर्देश दिया है कि वह भारत के विदेश मंत्रालय से 'अखंड भारत' के नक्‍शे पर संपर्क करे। इस भित्तिचित्र में बांग्‍लादेश, नेपाल और पाकिस्‍तान का इलाका भी शामिल है।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि यह कोई अखंड भारत का नक्‍शा नहीं बल्कि सम्राट अशोक के शासन का इलाका है। बांग्‍लादेशी मंत्री आलम ने ढाका में पत्रकारों से कहा कि सरकार भारत से इस बारे में जवाब मांगने की प्रक्रिया में है। आलम ने यह टिप्‍पणी ऐसे समय पर की है जब दो दिन पहले ही बांग्‍लादेश की मुख्‍य विपक्षी पार्टी बीएनपी ने इस भित्तिचित्र को बांग्‍लादेश की स्‍वंतत्रता और संप्रभुता को खतरा करार दिया था। मंत्री आलम ने कहा कि इस नक्‍शे को लेकर व्‍यापक स्‍तर पर गुस्‍सा है।

नेपाली नेता ने इस नक्‍शे को लेकर भारत को चेतावनी दी

आलम ने कहा कि हम भारत के विदेश मंत्रालय से सफाई मांग रहे हैं कि उनका आधिकारिक रुख क्‍या है। इससे पहले नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई इस भित्तिचित्र को लेकर भारत को चेतावनी दी थी। इस नक्‍शे में नेपाल के लुंबिनी और कपिलवस्‍तु को भी दिखाया गया है। बांग्‍लादेशी मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान से सहमति जताई और माना कि यह भित्तिचित्र राजनीतिक वास्‍तविकता को नहीं बल्कि सांस्‍कृतिक विस्‍तार को द‍िखाता है।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्‍लादेश सरकार का भारत से जवाब मांगना, इस बात को दर्शाता है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार पर काफी ज्‍यादा दबाव है। वह भी ऐसे समय पर ज‍ब देश में बिजली संकट चल रहा है और यह संकट तब और ज्‍यादा बढ़ गया जब देश का सबसे बड़ा थर्मल पावर प्‍लांट सोमवार को बंद हो गया। बांग्‍लादेश ने डॉलर के संकट को देखते हुए विदेश से कोयला मंगाना बंद कर दिया है। डॉलर संकट और ज्‍यादा तब बढ़ गया है जब यूक्रेन संकट शुरू हुआ है। इसके अलावा बांग्‍लादेश की अर्थव्‍यवस्‍था आयात पर निर्भर करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.