दिल्ली, भोपाल, जयपुर समेत देश के कई हिस्से तप रहे, दो दिन बाद बदलाव के आसार

Updated on 20-02-2023 05:55 PM

फरवरी में ही दिल्ली, भोपाल, जयपुर सहित देश के तमाम हिस्सों में भी गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को दिल्ली का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। जो पिछले 14 साल में फरवरी माह के पहले 19 दिन में सबसे ज्यादा है। फरवरी में अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो साल 2006 में 26 फरवरी को गया था।

वहीं साल 2021, 2018, 2017 और 2010 में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री से अधिक गया था, लेकिन यह आंकड़ा 20 फरवरी के बाद ही छू पाया। बारिश की बात करें तो इस साल फरवरी में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। इससे पहले साल 2018 के फरवरी माह में एक दिन भी बारिश नहीं हुई थी। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 22 फरवरी से मौसम में कुछ बदलाव होगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

भोपाल में 9 दिन बाद दिन का पारा 33 डिग्री के करीब

अरब सागर में बने प्रति चक्रवात से भोपाल का मौसम भी बदल दिया है। 9 दिन बाद पारा 33 डिग्री के करीब पहुंचा। दिन के तापमान में 2.7 डिग्री का इजाफा हुआ। रात के तापमान में 72 घंटे से कोई बदलाव नहीं हुआ। सुबह 5:30 बजे पारा 14 डिग्री पर था। यह सुबह 11:30 बजे 28 डिग्री पर पहुंच गया था। इससे पहले 10 फरवरी को दिन का तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 3 दिन से न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री ही बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अरब सागर में बने इस प्रति चक्रवात के कारण हवा में नमी खत्म हो गई है। आसमान साफ है। इस कारण दिन में तपिश बढ़ गई है। रात में ठंडक जल्दी और तेजी से होने के कारण तापमान बढ़ नहीं पा रहा है।

जयपुर में भी मौसम में घुल रहे गर्मी के रंग, पारा सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा

जयपुर के पारे में रविवार को करीब 3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। इससे दोपहर में लोगों को तेज गर्मी का अहसास हुआ। शनिवार को जहां राजधानी में दिन का पारा 30.4 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को उछलकर 33.2 डिग्री पर पहुंच गया।

अचानक तापमान में आए इस उछाल के चलते दिन का पारा सामान्य से अधिक पहुंच गया। रात का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटे में तापमान में कमी के आसार नहीं है। आंशिक रूप से बादल छाए हुए रह सकते हैं।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा तापमान
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त हो रही है। रविवार को पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पारा बढ़ेगा। हालांकि मंगलवार को इसमें मामूली सुधार हो सकता है। 25 फरवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री ही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म होगा। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

2019 में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश
साल 2019 के फरवरी माह में सबसे ज्यादा 19 दिन बारिश दर्ज हुई है। जबकि इस साल एक बार भी बारिश नहीं हुई। बारिश के अभाव में मौसम गर्म हो रहा है। इससे पहले साल 2018 और 2017 में एक बार भी बारिश नहीं हुई। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री ही दर्ज किया गया। विभाग की माने तो इस सप्ताह भी बारिश की कोई संभावनाएं नहीं बन रही हैं। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं।

बढ़ते तापमान का असर: मनाली में तीन दिन में तीसरी बार टूटा ग्लेशियर

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद धुंधी में अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन हो गया, जिस कारण सड़क पर भारी मात्रा में बर्फ का मलबा आ गया है। मनाली में इस ताह चार बार हिमस्खलन हुआ है जबकि तीन दिन में यह तीसरी बार हुआ है। पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया है।

मार्ग बहाली में जुटा बीआरओ
एसपी लाहुल स्पिति मानव वर्मा के अनुसार मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ ने मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। जैसे ही मार्ग बहाल होगा वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.