पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Updated on 21-03-2024 01:01 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान जहां भाजपा अपना कुनबा लगातार बढ़ा रही है, वहीं उसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस के नेताओं में भगदड़ मची है। इसी सिलसिले में बुधवार को विंध्य क्षेत्र में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।

पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर व राजाराम त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, पूर्व महापौर प्रत्याशी मनीष तिवारी, रवींद्र सिंह सेठी समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। ये सभी नेता गुरुवार सुबह राजधानी में भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कुछ देर पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस मौके पर भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी समेत अनेक नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं। सदस्यों की भीड़ बढ़ने पर सदस्यता अभियान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा में आए सभी सदस्यों का मैं स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि सीएम डा. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है।आप बीजेपी के परिवार में आए हो। आपके पास ऐसा मौका कभी भी आ सकता है। आपको अधिकार दिया जाता है कि कि आप भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हो। उनको वही सम्मान दिया जाएगा, जो यहां पर आपको दिया गया है। मध्य प्रदेश को आगे ले जाने के लिए आपके सुझाव भी हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे।

नरोत्तम ने गिनाया आंकड़ा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज की सदस्यता को छोड़कर अब तक 14718 लोग बीजेपी में शामिल हुए है। इनमें कांग्रेस के ये पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक और पधाधिकारी रहे हैं। मध्य प्रदेश देश का वो राज्य जिसमें कांग्रेस के सर्वाधिक नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी और बीजेपी ज्वाइन की है। होली के बाद सदस्यता अभियान चलाएंगे और इसे गिनीज बुक में लाएंगे। सोनिया गांधी हो या राहुल गांधी कांग्रेस के सब बड़े नेता सीट छोड़ छोड़ कर भाग रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस-मुक्त होने के लिए आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस में ये स्थिति हो गई है कि फोन मत उठाना नहीं तो लोकसभा का टिकट दे देंगे। गुरुवार को 1500 नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की।

विंध्य के इन नेताओं ने ली सदस्यता

01 - यादवेंद्र सिंह - पूर्व विधायक

2- सुधीर सिंह तोमर-- पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना

3- पुष्कर सिंह तोमर--पूर्व महापौर सतना

4- रविन्द्र सिंह सेठी--वरिष्ट कांग्रेस नेता

5- रमाकांत शुक्ला--पूर्व सीएमओ

6- यातेन्द सिंह --पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद

7-संजय सिंह--जिला पंचायत सदस्य सतना

8-देवदत्त सोनी--जिला पंचायत सदस्य मैहर

9-फूल सिंह टेकाम- पूर्व डीएसपी सतना

10-नगेन्द्र सिंह लल्लू --पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर

11-मोलाई राम चौधरी--पूर्व मन्डी अध्यक्ष मैहर

12-देव राज सिंह पटेल पूर्व सांसद रीवा

पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बसपा में शामिल

विंध्य क्षेत्र के कद्दावर नेता और मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है बसपा उन्हें सतना सीट से लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.