कई EV कंपनियों ने पेश किए व्हीकल, कल नितिन गडकरी ने किया था शुभारंभ

Updated on 23-12-2023 02:06 PM

19 वें EV एक्सपो का आज दूसरा दिन है, जिसकी शुरुआत बीते दिन शुक्रवार (22 दिसंबर) को केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, 'भारत का ईवी मार्केट 2030 तक 1 करोड़ सालाना बिक्री तक बढ़ने और लगभग 5 करोड़ नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। साल 2030 तक भारत में ईवी इको सिस्टम के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश की जरूरत है।

यह ओईएम, कंपोनेंट, बैटरी मैन्युफैक्चरर और चार्जिंग पार्ट ऑपरेटरों के लिए एक बड़ा अवसर है। भारत के पास दुनिया में नंबर 1 इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर बनने की क्षमता है। हम भारत को क्लीन एनर्जी प्रोडक्शन में एक आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इलेक्ट्रिक वाहनों में शिफ्ट करना चाहती है सरकार
नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार ने मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले व्हीकल्स को हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों में रेट्रोफिटिंग की भी अनुमति दी है। रेगुलेशंस को फाइनलाइज किया जा रहा है, सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों में शिफ्ट करना चाहती है।

विभिन्न कंपनियों ने लॉन्च किए ई-स्कूटर और ई-बाइक सहित अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल
एक्सपो के पहले दिन विभिन्न कंपनियों ने ई-स्कूटर, ई-बाइक, ई-ऑटो और ई-लोडर सहित अन्य व्हीकल लॉन्च किए। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी इनोवेशन भी पेश किए गए, जिनमें एनर्जी एफ्फिसिएंट डिफरेंशियल, ट्यूबलेस व्हील, बैटरी चार्जिंग और चार्जिंग सॉल्यूशन शामिल हैं।

एक्सपो के लिए हर साल बढ़ रहा रिस्पांस
EV एक्सपो 2023 के ऑर्गनाइजर राजीव अरोड़ा और ईवी एक्सपो के फाउंडर अनुज शर्मा ने कहा कि वह 2015 से ईवी एक्सपो का आयोजन कर रहे हैं। हर साल एक्सपो के लिए रिस्पांस बढ़ रहा है।

हम सरकार के सपोर्ट से प्रोत्साहित महसूस करते हैं, जो ईवी इंडस्ट्री को ईवी टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनकर व्हीकल पॉल्यूशन, सस्टेनेबल मोबिलिटी और फॉसिल फ्यूल के इंपोर्ट में अंकुश लगाने के अपने लक्ष्य को हासिल करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं।

1,10,000 वर्ग फुट में फैला ईवी एक्सपो 2023 इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए कनविनिएंट और इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी टेक्नोलॉजी और सर्विस को लॉन्च करने का अवसर लाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.