‘Congress के कई नेता BJP से मिले हुए हैं, कार्रवाई होना चाहिए’… राहुल गांधी के बाद अब सज्जन वर्मा बोले

Updated on 10-03-2025 01:09 PM
भोपाल। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कांग्रेस के भीतर रहकर भाजपा के लिए काम करने वाले नेताओं पर टिप्पणी करने के बाद मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी इस विषय को छेड़ दिया है।उन्होंने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारे कई नेता भाजपा के नेताओं से गठजोड़ करते हैं। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में ऐसे नेताओं ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया। कई शिकायतें मिली हैं। अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

सज्जन सिंह वर्मा ने किया राहुल गांधी के बयान का समर्थन

  • सज्जन सिंह वर्मा ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए मध्य प्रदेश के संदर्भ में कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। ये लोग पार्टी के लिए घातक हैं।
  • बकौल सज्जन वर्मा, ये नेता पद हमारे यहां लेते हैं और भाजपा से हाथ मिलाकर अपने ही उम्मीदवारों को हराने का काम करते हैं। ऐसी सैंकड़ों शिकायतें मिली हैं। अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर ऐसे मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • भाजपा की प्रतिक्रिया

    राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेसियों को संदिग्ध बता रहे हैं और मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उनकी बात का समर्थन करते हैं। कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा नहीं है। पहले ही लाखों नेता-कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं और जो बचे हैं उन्हें संदिग्ध बताया जा रहा है। अजीब स्थिति है। - नरेंद्र सलूजा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

  • बिहार चुनाव के बाद फ्रीबीज योजनाएं बंद करने की तैयारी

    पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना सहित कई मुफ्त की घोषणाओं (फ्रीबीज) वाली योजनाओं को बंद किया जाएगा। सरकार की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.