बिकरू कांड में जिस मनु पांडेय के कई ऑडियो हुए थे वायरल, ढाई साल बाद एंटी डकैती कोर्ट में किया सरेंडर

Updated on 29-11-2025 12:34 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर में पांच साल पहले हुए बिकरू कांड की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। बिकरू कांड से जुड़े कई सनसनीखेज ऑडियो वायरल हुए थे। ये ऑडियो मनु पांडेय के हैं जिसको पुलिस ने पहले सरकारी गवाह बनाया। फिर तीन साल बाद आरोपी बना दिया। मनु विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे शशिकांत की पत्नी है। मनु पांडेय ने शुक्रवार को एंटी डकैती कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मनु के फरार होने की वजह से पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है
कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने 2 जुलाई, 2020 की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकांउटर में मार गिराया था। इस मामले में 36 आरोपी जेल में बंद हैं। बिकरू कांड के बाद पुलिस प्रशासन ने विकास दुबे की कोठी पर बुलडोजर चला कर खंडहर में तब्दील कर दिया था। इसके साथ ही उसकी लग्जरी गाड़ियो और ट्रैक्टर को भी बर्बाद कर दिया गया था। मनु पांडेय के घर के आंगन में सीओ देवेंद्र मिश्रा की हत्या की गई थी। वहीं, बरामदे में दो सिपाहियों की लाशें मिली थीं।


ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल

बिकरू कांड की अगली सुबह पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था। मनु पांडेय पर आरोप था कि उसने फोन कर के विकास दुबे के गैंग के सदस्यों को पुलिस के लोकेशन की जानकारी दी। बिकरू कांड के वक्त पुलिस पर सवाल उठे थे कि मनु को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। मनु का पति शशिकांत पांडेय भी बिकरू कांड में आरोपी है और जेल में बंद है।


पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर

पुलिस ने जब मनु पांडेय को आरोपी बनाया तो वह घर से फरार हो गई। पुलिस ने 17 जुलाई 2023 को एंटी डकैती कोर्ट से मनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की थी। शुक्रवार को अपने वकील के जरिए पुलिस को चकमा देते हुए एंटी डकैती कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। चौबेपुर थाना प्रभारी आशीष चौबे का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.