मनोज साने निकला HIV+, सरस्वती को बताया बेटी जैसा... मीरा रोड के लिव इन पार्टनर हत्याकांड में आया नया ट्विस्ट

Updated on 09-06-2023 06:59 PM
मुंबई: मुंबई में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की हत्या ने पूरे देश में सनसनी मचा दी। रमेश साने (56) ने जिस तरह से 32 साल की युवती के टुकड़े करके उन्हें ठिकाने लगाया, वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। इस घटना के सामने आने के बाद से एक के बाद एक ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। मनोज ने अपने बयान में कहा है कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इतना ही नहीं उसने दावा किया कि सरस्वती उसकी बेटी की तरह थी। दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं थे। उसने यह भी दावा किया है कि उसने सरस्वती को नहीं मारा, बल्कि उसने आत्महत्या की।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मनोज साने ने पुलिस को बताया कि 2008 में उसकी तबीयत खराब हुई थी। उसे तब पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। उसका दावा है कि काफी पहले हुई दुर्घटना के बाद वह अस्पताल में था। इसी दौरान उसे या तो एचआईवी संक्रमित सुई लगी या ब्लड चढ़ाया गया।

किसी और से अफेयर का था शक

मनोज साने ने पुलिस के सामने माना कि वह सरस्वती को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील था। उसे सरस्वती पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। इस वजह से कई बार वह उसे डांटता था।

सरस्वती को पढ़ाता था गणित

आरोपी का दावा है कि सरस्वती पढ़ना चाहती थी। वह उसे खुद पढ़ा रहा था। इस बार उसने दसवीं की परीक्षा देने की योजना बनाई थी। वह उसे गणित पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि घर में उन्हें बोर्ड मिला है, जिस पर गणित के समीकरण लिखे थे।

राशन की दुकान पर क्यों करता था काम?

मनोज राशन की दुकान पर काम करता था। यहीं पर उसकी मुलाकात अनाथ सरस्वती से हुई थी। हालांकि पुलिस को मामला पेचीदा लग रहा है। मनोज के पास से उन्हें इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का सर्टिफिकेट मिला है। सवाल उठ रहा है कि जब साने इतना पढ़ा लिखा था तो वह राशन की दुकान पर काम क्यों कर रहा था?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.