नहीं रहीं मनोज बाजपेयी की मां:उम्र संबंधित बीमारियों की वजह से गीता देवी का 80 साल की उम्र में हुआ निधन

Updated on 08-12-2022 07:53 PM

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय बीमार थीं और लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों से गुजर रही थीं। उन्होंने आज (8 दिसंबर) सुबह 8:30 बजे दिल्ली के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। गीता देवी के यूं चले जाने से मनोज और उनकी पूरी फैमिली सदमे में है।

अपने पेरेंट्स के बहुत क्लोज थे मनोज

मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हूं। मेरे पेरेंट्स ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।'

पिछले साल हुआ था पिता का निधन

पिछले साल अक्टूबर में मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट थे। जब पिता का निधन हुआ तब मनोज केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे। मनोज के तीन भाई हैं और मनोज सबसे बड़े हैं।

दूरदर्शन से की थी अपने करियर की शुरुआत

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो 'स्वाभिमान' से की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में अपने दमदार काम से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही राख, गुलमोहर आदि में नजर आने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.