आज खुल गया मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ, क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद, जानिए GMP सहित सभी डिटेल्स

Updated on 25-04-2023 07:54 PM
नई दिल्ली: देश की बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ (Mankind Pharma IPO) आज खुल गया है। इश्यू साइज के हिसाब से ये चालू वित्त वर्ष का सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आया था, जिसे बाजार में निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल था। मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ (Mankind Pharma IPO) को एंकर निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी (Mankind Pharma) ने 77 फंड्स को 1080 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1.2 करोड़ शेयर अलॉट किए हैं। मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने एंकर निवेशकों के जरिए 1298 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं रिटेल सेक्शन के लिए यह आईपीओ (IPO) आज ओपन हो रहा है। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको इस आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

इतने रुपये खर्च करने होंगे


अगर आप मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ (Mankind Pharma IPO) में निवेश करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 14,040 रुपये की जरूरत होगी। एक लॉट में कंपनी के 13 शेयर हैं। शेयरों का आवंटन तीन मई 2023 तक हो सकता है। आईपीओ को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों पर लिस्टिंग के लिए प्रस्तावित किया गया है। मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ की लिस्टिंग 8 मई 2023 तक स्टॉक एक्सचेंज पर हो सकती है। आईपीओ में आधा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए रिजर्व है। वहीं 35 फीसदी रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत नॉन इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए आरक्षित है।

ग्रे मार्केट में क्या है हाल


मैनकाइंड फार्मा के शेयर ग्रे मार्केट में आज 90 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। यह कल के मुकाबले 15 रुपये ज्यादा है। बीते सोमवार को मैनकाइंड फार्मा का जीएमपी 75 रुपये था। शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग 8 मई 2023 को हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.