मंजू ने 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बनीं

Updated on 17-11-2022 06:23 PM

भारतीय सेना की महिला सैनिक मंजू ने इतिहास रच दिया है। मंगलवार यानी 15 नवंबर को लांस नायक मंजू ने ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर से 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। मंजू ऐसा करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बन गई हैं। ईस्टर्न कमांड ने बुधवार को यह जानकारी साझा की है।

लोगों ने कहा- आप असली शेरनी
अब मंजू के इस कारनामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारत की असली शेरनी दुनिया से टक्कर लेने को तैयार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, शानदार मंजू। हमें आप पर गर्व है, आपका स्वागत है।

आर्मी एडवेंचर विंग ने दी ट्रेनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुबातिक मंजू ने स्काई डाइविंग के लिए आर्मी एडवेंचर विंग ने ट्रेनिंग दी थी। वहीं, उनके इस स्टंट के दौरान भी दो प्रोफेशनल साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी मंजू के साथ छलांग लगाई। इस दौरान उन्होंने मंजू के हाथ और पैर पकड़ रखे थे, जिससे महिला सैनिक को किसी तरह का नुकसान न हो।

इसके बाद दोनों प्रोफेशनल ने मंजू का पैराशूट खोल दिया। फिर तीनों ड्राइव का मजा लेते हुए जमीन पर आ गए। आर्मी एडवेंचर विंग ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.