मांजरेकर बोले- श्रेयस को अपना फॉर्मेट डिसाइड करना होगा:टेस्ट खेलना है तो डिफेंस मजबूत करें

Updated on 12-02-2024 04:43 PM

संजय मांजरेकर का कहना है कि श्रेयस अय्यर को अपना फॉर्मेट डिसाइड करना होगा। अगर वह टेस्ट खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपना डिफेंसिव गेम मजबूत करना होगा। इसके बिना वह इस फॉर्मेट में लम्बा नहीं टिक सकेंगे।

श्रेयस इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट में फ्लॉप रहे। जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया।

टेस्ट के लिए डिफेंस मजबूत होना जरूरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मांजरेकर ने ESPN को बताया, 'अय्यर को अपना फॉर्मेट डिसाइड करना पड़ेगा कि उन्हें किसमें आगे बढ़ना है। अगर वह टेस्ट पर फोकस कर रहे हैं तो उन्हें अपने डिफेंसिव गेम पर काम करना होगा। ऐसा करने से वह पिच पर डिफेंस से कॉन्फिडेंस बढ़ाएंगे और फिर अटैकिंग शॉट्स खेलेंगे। जबकि अभी वह प्रेशर दूर करने के लिए अटैकिंग शॉट्स खेलकर अपना विकेट गंवा रहे हैं।'

श्रेयस 13 पारियों से फिफ्टी नहीं लगा सके
श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर 2022 में फिफ्टी लगाई थी। उन्होंने तब 87 रन की पारी खेली थी, इसके बाद उन्होंने 13 पारियां खेलीं, लेकिन एक में 50 रन का स्कोर नहीं पार कर सके। उनका बेस्ट स्कोर भी 35 रन ही रहा।

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट में खराब परफॉर्मेंस के बाद उन्हें आखिरी 3 टेस्ट के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। वह अब रणजी ट्रॉफी खेलकर टेस्ट टीम में वापसी कर सकेंगे।

चैपल ने भी की अय्यर की आलोचना
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ईयन चैपल ने श्रेयस को बाहर करने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने ESPN पर कहा, 'उम्मीद है कि अब सिलेक्टर्स श्रेयस अय्यर की बैटिंग को समझ गए होंगे और उन्हें ज्यादा आंकना बंद कर देंगे। अब टाइम आ गया है कि मैनेजमेंट कुलदीप यादव की विकेट लेने की क्षमता पर ज्यादा ध्यान दे।'

श्रेयस की जगह लेंगे राहुल
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी को शुरू होगा। मैच से पहले केएल राहुल फिट हो चुके हैं। वह इंजरी के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे, ऐसे में वह ही तीसरे टेस्ट में श्रेयस की जगह नंबर-4 पर बैटिंग करेंगे।

रजत पाटीदार ने दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था। अगर मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया तो उन्हें लगातार दूसरा मैच खेलने को मिल सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो रणजी ट्रॉफी में लगातार रन बना रहे सरफराज खान भी डेब्यू कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.