Manish Wadhwa को मिली थी Gadar 2 न करने की सलाह, क्लाइमैक्स शूट के बाद ऐसा था सनी देओल का रिएक्शन

Updated on 21-08-2023 01:02 PM
इस वक्त हर तरफ बस एक ही नाम है, और वह है 'गदर 2'। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज धमाका कर रही है। रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में सनी देओल के अलावा विलेन बने मनीष वाधवा की खूब तारीफ हो रही है। 'गदर: एक प्रेम कथा' में अमरीश पुरी ने विलेन के रोल में एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया था। दूसरे पार्ट में ऐसा ही कोई एक्टर चाहिए था, जो अमरीश पुरी को टक्कर दे सके। और वह कमी मनीष वाधवा ने पूरी कर दी। 'गदर 2' के क्लाइमैक्स में सनी देओल और मनीष वाधवा के बीच तगड़ी भिड़ंत हुई। मनीष वाधवा ने हाल ही इस क्लाइमैक्स के बारे में बात की। साथ ही बताया कि लोगों ने उन्हें 'गदर 2' न करने की सलाह दी थी, और कहा था कि सनी देओल, अमीषा पटेल और अनिल शर्मा मार्केट में एक्टिव नहीं हैं।

Manish Wadhwa ने 'गदर 2' में हामिद इकबाल नाम का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तानी आर्मी में मेजर जनरल है। इस किरदार में Sunny Deol के साथ Gadar 2 का क्लाइमैक्स सीन शूट करते वक्त क्या हाल हुआ था, और सनी देओल का क्या रिएक्शन था, यह उन्होंने 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में बताया।

सनी देओल ने दबोच ली मनीष वाधवा की गर्दन

मनीष वाधवा ने बताया कि तारा सिंह बने सनी देओल ने क्लाइमैक्स में उनकी गर्दन को अपनी बाजू से दबोच लिया था, जिससे गला दब गया। उस सीन के लिए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने जैसे ही 'कट' बोला, सनी देओल, मनीष वाधवा के पास गए। उन्होंने उनका कॉलर ठीक किया और पूछा कि लगी तो नहीं। तब मनीष वाधवा ने सनी देओल से कहा, 'नहीं, नहीं पाजी, नहीं लगी। वह बहुत कमाल के एक्टर हैं।'

मनीष वाधवा ने की सनी देओल की तारीफ

मनीष वाधवा ने कहा कि सनी देओल फिल्म करते वक्त सिर्फ खुद को ही नहीं देखते, बल्कि पूरी फिल्म का हर आस्पेक्ट देखते हैं। वह अपने विचार कभी दूसरों पर नहीं थोपते। एक्टर ने कहा कि सनी देओल बड़े प्यार से पूछते हैं कि अगर हम इसे ऐसे करें तो कैसा रहेगा? मनीष वाधवा के मुताबिक, सनी देओल हर किसी का बहुत ख्याल रखते हैं।

लोगों ने मनीष वाधवा को दी थी 'गदर 2' न करने की सलाह

मनीष वाधवा ने यह भी खुलासा किया कि बहुत से लोगों ने उन्हें 'गदर 2' में काम न करने की सलाह दी थी। एक्टर के मुताबिक, लोगों ने कहा था, 'मनीष तुम्हें इंतजार करना चाहिए। ऐसा मत करो। 'गदर 2' 22 साल बाद आ रही है। पता नहीं क्या होगा। अनिल शर्मा मार्केट में एक्टिव नहीं हैं। और सनी देओल और अमीषा पटेल ने भी हाल फिलहाल में ऐसा कुछ नहीं किया है।

'गदर 2' का कलेक्शन

'गदर 2' को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है, और यह 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 10 दिनों में 377.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रविवार, 20 अगस्त को 'गदर 2' ने 41 करोड़ रुपये की कमाई की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.