मनीष हत्‍याकांड: बर्खास्त SHO समेत 6 पुलिसवालों पर हत्या का आरोप तय, दिल्‍ली की CBI अदालत में चल रहा केस

Updated on 10-01-2023 06:24 PM
कानपुर/नई दिल्ली: कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की सितंबर, 2021 में गोरखपुर के होटल में हुई हत्या के मामले में दिल्ली की सीबीआई की विशेष अदालत ने यूपी पुलिस के बर्खास्त एसएचओ जगत नारायण सिंह समेत छह पूर्व पुलिसवालों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। जगत नारायण के खिलाफ हत्या का आरोप तय किया गया है। अदालत ने केस रद करने की आरोपितों की मांग ठुकरा दी।
स्पेशल जज विजय कुमार झा ने अक्षय कुमार मिश्रा, विजय यादव, राहुल दुबे और कमलेश सिंह की अर्जी खारिज करते हुए उनके खिलाफ आरोप तय किए। केस के साक्ष्यों पर गौर करते हुए अदालत ने कहा कि इनमें से कोई भी आरोपित इस स्टेज पर केस से बरी किए जाने का अधिकारी नहीं है। हत्या का आरोप सिर्फ जगत नारायण के खिलाफ तय हुआ। अदालत ने अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भूमिका के हिसाब से उन पर समान मंशा से गंभीर चोंटें पहुंचाना, सबूत नष्ट करने के आरोप तय किए। आपराधिक साजिश का आरोप छह के छह आरोपियों के खिलाफ तय हुआ है।
    पहचानपत्र मांगने को लेकर हुआ था विवाद
    सीबीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिसकर्मियों ने मनीष गुप्‍ता पर लात से प्रहार किया था। इसके बाद उनका सिर बिस्‍तर के हेडबोर्ड से टकराया और वह जमीन से गिर पड़े। उनकी नाक से खून बहने लगा। इससे पहले कि उन्‍हें इलाज के लिए ले जाया जाता, उनकी मौत हो गई। पिछले साल दो नवंबर को सीबीआई ने छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज किया था। सभी पर आरोप है कि वे होटल के उस कमरे में जबरन घुस आए थे जहां कारोबारी मनीष गुप्‍ता अपने दो दोस्‍तों के साथ ठहरे हुए थे। पुलिस‍कर्मियों ने तीनों से पहचान पत्र की मांग की जिसको लेकर उनका विवाद हो गया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.