मनीष मल्होत्रा बर्थडे बैश:पार्टी में दिखीं गौरी खान, करीना- करिश्मा के अलावा ग्लैमरस लुक में पहुंचे कई सितारे

Updated on 06-12-2022 07:41 PM

बॉलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 5 दिसम्बर को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर मनीष ने अपने घर एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। वहीं अब पार्टी के वीडियोज सामने आए है जिसे देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

गौरी खान

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी नजर आईं। इस दौरान गौरी ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत लगी।

जान्हवी कपूर- खुशी कपूर

मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में जान्हवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर के साथ शिरकत की। जान्हवी ऑरेंज बैकलेस ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

वरुण धवन-नताशा दलाल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मनीष मल्होत्रा की पार्टी में अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ नजर आए। वरुण ने नताशा के साथ पैपराजी को पोज भी दिए।

सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पार्टी में एकदम अलग ही लुक में नजर आईं। सारा व्हाइट टॉप ब्लू डेनिम जीन्स काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

करीना कपूर - मलाइका अरोड़ा

बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान अपनी बेस्टफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आईं। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तरफ करीना ब्लैक एंड व्हाइट लुक में दिख रही हैं तो दूसरी तरफ मलाइका का सिल्वर एंड ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश लुक देखने को मिला।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन भी इस पार्टी में पहुंचे। लुक की बात करें तो कार्तिक ब्लैक लेदर जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

कृति सेनन

मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में कृति सेनन भी पहुंची। कृति पिंक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पी शेट्टी भी पार्टी में नजर आईं। पार्टी में वो एक दम कूल लुक में दिखीं। वहीं, शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी स्पॉट हुईं। दोनों बहनों ने पार्टी में जमकर मस्ती की और जमकर फोटो भी क्लिक करवाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.