भोपाल में जिनालय का मैनेजर दानपेटी के साढ़े छह लाख रुपये लेकर हुआ फरार

Updated on 22-07-2025 01:15 PM
भोपाल। लालघाटी स्थित नंदीश्वर जिनालय का मैनेजर दानपेटी के करीब साढ़े छह लाख रुपये लेकर फरार हो गया। जिनालय की दानपेटी में साल भर में श्रद्धालु जो भी दान करते हैं, उसे एक बार खोलकर ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है। बीते 17 जुलाई को ट्रस्ट के सदस्यों की देखरेख में दानपेटी खोली गई थी, जिसमें छह लाख 68 रुपये निकले थे।

जैन मंदिर में रह रहा था आकाश

ट्रस्ट के सदस्यों ने इस राशि को जमा करने की जिम्मेदारी मैनेजर आकाश जैन को दी थी, लेकिन वह अगले दिन बैंक में रुपये जमा करवाने की बजाए भाग निकला। ट्रस्ट के सदस्य विवेक जैन चौधरी की शिकायत पर कोहेफिजा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसआइ संजीव धाकड़ के अनुसार 30 वर्षीय आकाश जैन मूलत: टीकमगढ़ का रहने वाला है। वह वर्ष 2022 से नंदीश्वर जिनालय में मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। साथ ही जैन मंदिर में रह रहा था।

18 जुलाई से आकाश का फोन बंद आया

17 जुलाई को दानपेटी खोलने के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने रूपये गिने और देर रात हो जाने के कारण अगले दिन सुबह आकाश को रुपये जमा करने को कहा था। 18 जुलाई से आकाश का फोन बंद आया और वह जैन मंदिर भी नहीं पहुंचा, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.