वक्त पर व्हीलचेयर नहीं मिलने के चलते शख्स की मौत, एयरपोर्ट और इंडिगो देंगे 12 लाख का मुआवजा

Updated on 16-05-2023 07:22 PM
नई दिल्ली: 19 नवंबर 2021 को 60 साल के चंद्रा शेट्टी अपनी पत्नी सुमती शेट्टी और बेटी दीक्षिता शेट्टी के साथ इंडिगो की फ्लाइट पकड़ने के लिए बेंगलुरु के केंपागौड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डा पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें बेचैनी होने लगी थी। पत्नी ने फौरन इंडिगो (Indigo) के कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन वक्त पर मदद नहीं मिलने की वजह से चंद्रा शेट्टी की मौत हो गई। अब इस मामले में कंज्यूमर कोर्ट ने बेंगलुरु एयरपोर्ट और इंडिगो को 12 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि बेंगलुरु और इंडिगो एयरलाइन पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये देंगे।

क्या है पूरा मामला

साल 2021 में चंद्रा शेट्टी अपने परिवार के साथ मेंगलुरु जाने के लिए बेंगलुरु के केंपागौड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इंडिगो एयरलाइन में उनका टिकट था। एयरपोर्ट पर चेकइन करने के बाद अचानक चंद्रा शेट्टी की तबीयत बिगड़ने लगी। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। पत्नी और बेटी ने इंडिगो के ग्राउंट स्टाफ से व्हीलचेयर मांगी, ताकि उन्हें वक्त पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। इंडिगो और एयरपोर्ट स्टाफ से वक्त पर मदद नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई।

परिवार ने आरोप लगाया कि एयरलाइन और एयरपोर्ट स्टाफ से वक्त पर मदद नहीं मिलने की वजह से उन्हें वक्त पर इलाज नहीं मिल सका, जिसकी वजह से चंद्रा शेट्टी की मौत हो गई। उन्होंने इंडिगो और एयरपोर्ट के खिलाफ केस दर्ज करवाया और मामला कंज्यूमर कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट ने एयरलाइन और एयरपोर्ट को फटकार लगाते हुए परिवार को 12 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित वातावरण देना उनकी जिम्मेदारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.