करंट लगने से शख्स की मौत:बिना सेफ्टी उपकरण के फ्लैक्स लगा रहा था, HT लाइन टच होने से गई जान

Updated on 07-12-2022 07:13 PM

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला मुख्यालय में एक 50 वर्षीय शख्स हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेफ्टी उपकरण के बिना ही शख्स ऊंचाई पर फ्लैक्स लगा रहा था। इसी दौरान फ्लैक्स हाईटेंशन तार को टच कर गया, जिससे उसे करंट लग गया।

मृतक की पहचान परसराम धनकर पिता उमेश धनकर (50 वर्ष) निवासी बांबे अटल आवास उरला थाना मोहन नगर के रूप में हुई थी। वह मंगलवार को समृद्धि मार्केट के सामने फ्लैक्स लगाने गया था। परसराम ने फ्लैक्स बांधते समय ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सेफ्टी उपकरणों का उपयोग नहीं किया था। जिससे वह हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
मारुति एडवर्टाइजमेंट होल्डिंग कंपनी की आ रही गलती
पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति एडवर्टाइजमेंट होल्डिंग कंपनी ने शहर में होर्डिंग्स लगाने का ठेका हेमराज पटेल (33वर्ष) सुपेला दक्षिण गंगोत्री को दिया है। मारुति एडवर्टाइजिंग कंपनी और पेटी ठेकेदार दोनों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। उनके द्वारा मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए। इसी लापरवाही के चलते 50 वर्षीय परसराम की जान करंट लगने से गई।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायत मिली है कि मृतक बिना सुरक्षा मानकों के काम कर रहा था। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
सुपेला में भी एक मजदूर की जा चुकी है जान
दक्षिण गंगोत्री सुपेला में भी होंडा शोरूम के पास कुछ दिन पहले ही एक मजदूर की इसी तरह जान चली गई थी। वह तीन मंजिला इमारत में लगे होर्डिंग को नीचे उतार रहा था। उसने न तो सेफ्टी बेल्ट लगाया था और न ही हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया था। होर्डिंग भारी व बड़ा होने से वह अपने आपको संभाल नहीं पाया और होर्डिंग के साथ ही नीचे आ गया। नीचे फर्स पर टकराने से उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.