EaseMyTrip से यात्रा फिर शुरू कराने की अपील की मालदीव का टूरिज्म एसोसिएशन बोला- भारतीय हमारे भाई-बहन

Updated on 10-01-2024 12:25 PM

भारत के साथ विवाद के बीच मालदीव की टूरिज्म बॉडी ने भारत की ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) कंपनी से मालदीव की यात्रा के लिए फिर से फ्लाइट बुकिंग शुरू करने की अपील की है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (MATATO) ने मंगलवार को कहा- भारतीय हमारे लिए भाई-बहन जैसे हैं।

MATATO ने कहा- हम ईज माय ट्रिप से अपील करते हैं कि वो भारत को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर ध्यान न दें। यह बयान मालदीव के लोगों की भावनाओं को नहीं दर्शाता है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। ईज माय ट्रिप के CEO निशांत पिट्टी को एड्रेस करते हुए मालदीव के एसोसिएशन ने भारतीयों पर्यटकों की अहमियत भी बताई।

इस विवाद का देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है
MATATO ने कहा- भारत और मालदीव के बीच गहरी दोस्ती है। हमारे रिश्ते राजनीति से परे हैं। पर्यटन मालदीव के लोगों के जीवन का आधार है। यह सेक्टर हमारी GDP में दो-तिहाई से ज्यादा का योगदान देता है। इस सेक्टर में मालदीव के करीब 44 हजार लोग काम करते हैं। इनकी आजीविका टूरिज्म पर ही आधारित है। इस विवाद की वजह से होने वाला नुकसान देश की अर्थव्यवस्था पर गलत असर डाल सकता है।

एसोसिएशन ने आगे कहा- भारतीय पर्यटक मालदीव के टूरिज्म सेक्टर की सफलता के लिए बेहद अहम हैं। पर्यटकों की बदौलत ही मालदीव में गेस्ट हाउस और दूसरी सुविधाएं देने वाले मीडियम स्केल बिजनेस आगे बढ़ पा रहे हैं। हम बातचीत और एक-दूसरी की मदद करने की भावना में विश्वास रखते हैं।

MATATO ने कहा- गलतफहमी दूर करना चाहते हैं
अपने लेटर के आखिर में MATATO ने लिखा- हम दोनों देशों के बीच सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देने और गलतफहमियों को दूर करने के लिए ईज माय ट्रिप से मालदीव के लिए सेवाएं फिर शुरू करने की अपील करते हैं। अपने टूरिज्म सेक्टर के जरिए हम क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दरअसल, PM मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। यहां के बीच पर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस पर 7 जनवरी को मालदीव के तीन मंत्रियों ने टिप्पणी की थी। उन्होंने PM मोदी, भारत और इजराइल के साथ रिश्तों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

भारत में ट्रेंड हुआ हैशटैग BoycottMaldives
मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद भारत में #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। कई सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर लक्षद्वीप को खूबसूरत बताते हुए लोगों से यहां टूरिज्म को प्रमोट करने की अपील की।

विवाद बढ़ने के बाद मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया। इस बीच रविवार देर रात EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी थी। कंपनी के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी थी।

मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री बोली- भारत मुसीबत में सबसे पहले मदद करता है
वहीं मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री MATI ने मंगलवार को भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपने मंत्रियों की अपमानजनक बयानबाजी की आलोचना की थी। MATI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था- भारत हमारा साझेदार है, मुसीबत के वक्त हमारी मदद के लिए सबसे पहले आगे आता है।

मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री में भारत सबसे बड़ा सहयोगी है। हम चाहते हैं कि ये साझेदारी सदियों तक बनी रहे। हम हर उस एक्शन की कड़ी निंदा करते हैं जिससे दोनों देशों के संबंध बिगड़ सकते हैं।

राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- मालदीव में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक भेजे चीन
दूसरी तरफ पांच दिन की ऑफिशियल विजिट पर चीन गए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने मंगलवार को चीन से अपने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की अपील की। मुइज्जू ने कहा- चीन हमारा खास सहयोगी और डेपलपमेंट पार्टनर है। हम चाहते हैं कि यहां के ज्यादा टूरिस्ट मालदीव आएं। दोनों देशों के बीच हिंद महासागर में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 50 मिलियन डॉलर के समझौते भी हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.