नगरीय निकायों में 30 नवम्बर तक करें संविदा नियुक्ति

Updated on 22-09-2022 05:18 PM

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों में कार्य को सुचारू रूप से करने के लिये नगर पालिका संविदा सेवा नियम-2021 के अनुसार 30 नवम्बर तक संविदा नियुक्ति करें। मंत्री सिंह ने कहा है कि वर्तमान में जूनियर इंजीनियर, एकाउंट एक्सपर्ट, फायर बिग्रेड मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छता सहायक पद पर जल्द नियुक्ति करने की जरूरत है। नियमित पद जो विगत 6 माह से रिक्त हों उनमें राज्य शासन अथवा सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकती है।

मंत्री सिंह ने कहा कि संविदा नियुक्ति के लिये चयन प्रक्रिया का पालन करें। नगरपालिक निगमों में संविदा के पदों की भर्ती के लिये आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा नगरपालिका परिषद और नगर परिषद के लिये संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास से अनुमति प्राप्त की जानी है।

18 अक्टूबर तक जारी करें विज्ञापन

मंत्री सिंह ने निर्देशित किया है कि सभी नगरीय निकायों में 28 सितम्बर, 2022 तक जरूरी पदों का आकलन कर लिया जाये। सभी जरूरी प्रक्रियाएँ पूरी कर 18 अक्टूबर, 2022 तक नगरीय निकायों द्वारा संविदा पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया जाए और 30 नवम्बर, 2022 तक चयन प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.