पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम करें - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-04-2023 05:52 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रीष्मकाल में पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। जनता की शिकायत आने पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही हो। पानी की समुचित व्यवस्थाएँ बनी रहें। प्रशासन द्वारा की जाने वाली पेयजल व्यवस्थाओं की जानकारी जनता को भी दी जाये। जनता को जागरूक करें, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा न हो। विभाग में उपलब्ध सामग्री एवं तैयारी से अवगत कराया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगरीयविकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेयजल समस्याओं के निराकरण से लोग संतुष्ट हों। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बेहतर कार्य करके दिखाया जाए। स्वास्थ्य और बिजली संबंधी व्यवस्थाएँ भी दुरूस्त रहें। ग्रीष्मकाल में बिजली की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.