महाशिवरात्रि पर्व पर क्राईसेस मेनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्थाएँ करें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 16-02-2023 05:12 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व पर क्राईसेस मेनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्थाएँ की जाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कॉफ्रेंसिंग से ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूटने की घटना की जानकारी लेने के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए पहले से ही सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली जाएँ। उन्होंने ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूट कर नर्मदा नदी में गिरने की घटना के संबंध में जिला अधिकारियों को सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि यह घटना आज प्रात: घटित हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर और रीवा प्रवास पर रहते हुए भी घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दौरे से लौटते ही इस संबंध में बैठक बुला कर विस्तृत विवरण प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेश में जगह-जगह मेले और उत्सवों का आयोजन किया जाता है। इसमें लाखों श्रद्धालु मेले, उत्सव और मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं। उन्होंने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा को भीड़ नियंत्रित करने की पुख्ता तैयारियाँ पहले से करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी और विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री अंशुमन सिंह भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.