रुपयों का कर लें बंदोबस्त, 20 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का आईपीओ, कमाई का बड़ा मौका

Updated on 15-04-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के टाटा ग्रुप की एक और कंपनी का आईपीओ (IPO) बाजार में जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। टाटा ग्रुप का आईपीओ करीब 20 वर्ष के बाद आ रहा है। यह आईपीओ टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies IPO) का होगा। निवेशक इस आईपीओ (Tata Technologies IPO) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies IPO) ने पिछले महीने यानी मार्च में अपना आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर जमा कराए थे। यह टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक, कंपनी (Tata Technologies) इस आईपीओ (IPO) के माध्यम से करीब 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। इसमें से 8.11 करोड़ रुपये के शेयर टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने हिस्से के बेचेगी। वहीं बाकी शेयरों में अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपनी होल्डिंग से 48.6 लाख शेयरों को बेचेगी।

नया शेयर नहीं होगा जारी


टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास दस्तावेज जमा कर दिए हैं। इसके मुताबिक यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। दिसंबर में टाटा मोटर्स के बोर्ड ने टाटा टेक में आईपीओ के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। इसमें एक भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसमें प्रमोटर टाटा मोटर्स के अलावा दो अन्य मौजूदा शेयरहोल्डर्स शेयरों की बिक्री करेंगे।

2004 में आया था पिछला IPO

इससे पहले टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ साल 2004 में आया था। तब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ लाया था। टीसीएस आज देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज डिजिटल, इंजीनियरिंग और तकनीकी सर्विस सेक्टर में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.