खाते में पैसों का कर लें बंदोबस्त, इस हफ्ते आ रहे इन कंपनियों के IPO, देखें डिटेल्स

Updated on 15-01-2024 02:19 PM
नई दिल्ली: आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। पिछले साल बहुत सी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए थे। इनमें से कई में निवेशकों की बंपर कमाई हुई है। इस साल भी कई दिग्गज कंपनियां अपने आईपीओ लेकर बाजार में आ रही हैं। इनमें निवेश करके अच्छी कमाई की जा सकती है। इस हफ्ते तीन कंपनियों के आईपीओ (IPOs This Week) लॉन्च होने वाले हैं। यहां हम आपको इन आईपीओ (IPOs This Week) की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। हालांकि आप किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। बाजार में बिना जानकारी के निवेश न करें। आईए आपको बताते हैं इस सप्ताह खुलने जा रहे आईपीओ के बारे में।

EPACK Durable IPO

ईपैक ड्यूरेबल आईपीओ 19 जनवरी को खुलने वाला है। इस आईपीओ में निवेशक 23 जनवरी तक निवेश कर सकते हैं। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इक्विटी इश्यू और शेयरधारकों को बेचकर 10,437,047 शेयरों तक की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है। कंपनी शीट मेटल पार्ट्स, इंजेक्शन मोल्डेड पार्ट्स, क्रॉस-फ्लो पंखे और पीसीबीए कंपोनेंट्स का प्रोडक्शन करती है। अभी इस आईपीओ के प्राइस बैंड की डिटेल सामने नहीं आई है।

Addictive Learning Technology Limited IPO

एडटेक कंपनी एडिक्टिव लर्निग टेक्नोलॉजी का आईपीओ 19 जनवरी को खुलेगा। यह आईपीओ 23 जनवरी को बंद होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग 29 जनवरी को होगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 130 रुपये से 140 रुपये तक है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 60.16 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज एक हजार शेयरों का है। इसमें 41.37 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसी के साथ ही 1.6 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल में होंगे। निवेशकों को इस पर कम से कम 1.40 लाख रुपये लगाने होंगे। ग्रे मार्केट पर इस आईपीओ ने धूम मचा रखी है। इसका ग्रे मार्केट प्राइस 125 रुपये प्रीमियम पर चल रहा है।


Konstelec Engineers IPO

कोंसटेलेक इंजीनियर्स का आईपीओ भी 19 जनवरी को खुलने जा रहा है। यह आईपीओ 22 जनवरी को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये के बीच रखा गया है। कंपनी ने 28.70 करोड़ रुपये का आईपीओ बाजार में उतारा है। निवेशकों को इसके कम से कम 2000 शेयर खरीदने पड़ेंगे। इसकी लिस्टिंग 25 जनवरी को हो सकती है।


इन कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह कई कंपनियों के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। आईबीएल फाइनेंस के शेयर 16 जनवरी को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे। वहीं न्यू स्वान मल्टीटेक आईपीओ के शेयर 18 जनवरी को बीएसई एसएमई पर सूचिबद्ध होंगे। ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (भारत) का शेयर भी 18 जनवरी को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे। वहीं श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स आईपीओ के शेयर 19 जनवरी को बीएसई एसएमई पर लिस्ट होने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.