भोपाल के होटलों-ढाबों को बड़ी राहत, 15 दिन बाद कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू, इंडेन ने जारी किए 700 सिलिंडर

Updated on 25-03-2026 11:43 AM

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा नौ मार्च यानी 15 दिन पहले व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया था। इस वजह से राजधानी के दो हजार छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि में भोजन बनाने की व्यवस्था बिगड़ गई थी। अब 15 दिन बाद मंगलवार से कटौती के साथ व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू की गई है, जिसके अनुसार इंडेन कंपनी ने करीब 26 एजेंसियों को रात 10 बजे तक 700 व्यावसायिक सिलिंडर दिए गए हैं।

एजेंसियों ने तय प्रतिशत के तहत कटौती के साथ शासकीय व निजी प्रतिष्ठानों को व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति धीरे-धीरे पटरी पर वापस आ जाएगी। जानकारी के अनुसार भोपाल में एलपीजी के घरेलू उपभोक्ता करीब साढ़े पांच लाख और व्यावसायिक उपभोक्ता करीब 40 हजार हैं। इनके लिए सिलिंडरों की आपूर्ति करीब 40 गैस एजेंसी व गोदामों के माध्यम से की जाती है। अभी तक सिर्फ घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगी हुई थी।

इसी बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सोमवार को व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति के निर्देश कलेक्टर को जारी किए थे। इसके बाद से जिले में मंगलवार से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू की गई है। इंडेन गैस कंपनी द्वारा अपनी सभी 26 एजेंसियों को पहले दिन देर रात 10 बजे तक करीब 700 व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति के लिए उपलब्ध करवा दिए थे। इस दौरान देर शाम तक करीब 300 सिलिंडरों की आपूर्ति भी नियमानुसार शासकीय संस्थाओं, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों आदि को कर दी गई थी, जिससे काफी हद तक हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रतिदिन दो हजार व्यावसायिक सिलिंडरों की होती है खपत

शहर में करीब 40 हजार व्यावसायिक सिलिंडरों के उपभोक्ता हैं, लेकिन दो हजार छोटे-बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों के हिसाब से प्रतिदिन दो हजार व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत होती है। अब प्रतिबंध के बाद दोबारा से आपूर्ति शुरू की गई है लेकिन इसमें कटौती तय की गई है। ऐसे में मंगलवार को एजेंसियों को 700 सिलिंडर मिले हैं, जबकि लगभग 200 से 300 पहले के भी एजेंसियों के पास मौजूद थे। इस तरह एजेंसियों द्वारा अब प्रतिदिन दो हजार की बजाए 200 से 300 व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है।

इंडेन गैस कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे व्यावसायिक सिलिंडर

सूत्रों के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति सिर्फ इंडेन गैस कंपनी द्वारा ही उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जबकि भारत और एचपी गैस कंपनी द्वारा किसी भी तरह से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर में प्रतिदिन 450 मीट्रिक टन एलपीजी गैस की खपत होती है, जबकि भौंरी स्थित एलपीजी डिपो में करीब 3200 मीट्रिक टन गैस उपलब्ध है।

11 हजार घरेलू सिलिंडरों की प्रतिदिन आपूर्ति

शहर में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की पिछले दिनों करीब 14 हजार बुकिंग हो रही थी और आठ हजार आपूर्ति की जा रही थी। अब हर दिन लगभग 12 हजार सिलिंडरों की बुकिंग जारी है और हर दिन 11 हजार सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन के मुताबिक व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू हुई है, जिससे स्थितियों में सुधार होने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.